{"_id":"6137a9548ebc3e2137073c12","slug":"water-cricess-in-12-villages-from-1-month-auraiya-news-knp6507916117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से पानी का संकट झेल रहे 12 गांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से पानी का संकट झेल रहे 12 गांव के लोग
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत भले ही सरकार स्वच्छ पानी देने की बात कह रही हो, लेकिन अफसरों की लापरवाही के कारण इस पर पानी फिरता दिख रहा है। सहार ब्लाक की ग्राम पंचायत सहार में एक माह से पानी की टंकी का सबमर्सिबल और स्टार्टर खराब है। इस कारण 12 गांवों की लगभग 25 हजार आबादी जल संकट से जूझ रही है।
लोगों का कहना है कि कई शिकायतों के बाद भी अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। हालात यह है कि लोग मजबूरी में हैंडपंपों व कुओं का दूषित पानी प्रयोग कर रहे हैं। इससे बीमारी फैलने का डर है। नोडल अधिकारी के सामने भी ग्रामीणों ने इस बात का दुखड़ा रोया, लेकिन अफसर हीलाहवाली कर रहे हैं।
इन गांवों में संकट
सहार, भरखा, नराही, तमौलीपुरवा, अमानपुर, सारी, बनपुरवा, बसंतपुर, कन्हईपुरवा, मानधवन, चिचउवामऊ, नराही बड़ी मजरों में जलापूर्ति ठप है।
लोगों ने बताई समस्या
गांव के सोनू पांडेय ने बताया कि इस समय पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है। मोटर खराब होने पर ग्राम प्रधान और सचिव के साथ ब्लाक अधिकारियों को जानकारी दी गई। एक माह गुजर गया, किसी ने इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। पंचायत के सभी मजरों में लोग परेशानी उठा रहे हैं।
विज्ञापन
गांव के अनिल कुशवाहा ने बताया कि यह समस्या पहली बार नहीं हुई है। चार वर्ष पहले चालू हुई टंकी में कई बार खराबी आ चुकी है। अफसर हमेशा लापरवाही बरतते हैं। जिसका खामियाजा गांव के लोगों को उठाना पड़ता है।
सूरज शर्मा ने बताया कि गर्मी को लेकर हर तरफ पानी का संकट है। ऊपर से एक माह से आपूर्ति ठप होने पर कई बार उच्चाधिकारियों को बताया गया। सभी ने इसे अनसुना कर दिया। गांव के लोग कुएं व मिट्टी, दूषित पानी दे रहे हैंडपंप से पानी पीने पर मजबूर हैं।
गांव के रमेश चंद्र ने बताया कि हैंडपंप भी पानी नहीं देते हैं। कुछ हैंडपंपों से बालू व दूषित पानी आ रहा है। कुएं अब गांव में बचे नहीं हैं। जो हैं भी उनमें पानी सही नहीं है। समय रहते टंकी से आपूर्ति चालू हो जाए तो गांव के लोगों की परेशानी दूर होगी।
वर्जन
सहायल गांव में पानी की टंकी बंद होने की जानकारी मिली है। सबमर्सिबल मंगवा कर ठीक कराने के लिए प्रधान और सचिव से कहा गया। जल्द ही गांव में पानी की समस्या दूर की जाएगी। - मुनीष कुमार, खंड विकास अधिकारी सहार