फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   water and electricity cricess, people worried

जल स्तर गिरा, परेशानियां बरकरार, प्रशासन की मदद का इंतजार

Wed, 11 Aug 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
water and electricity  cricess, people worried
कीचड़ से होकर गुजरती बालिकाएं - फोटो : AURAIYA
औरैया। यमुना का जलस्तर बुधवार शाम सात बजे तक 112.99 मीटर रहा जो खतरे के निशान 114 मीटर से कम है। सभी बाढ़ प्रभावित 24 गांवों से पानी उतर गया है। अब खेतों में ही पानी भरा है। लोग गांवों की ओर लौट रहे हैं लेकिन उन्हें राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। गांव में बिजली न होने से अंधेरा है। कीचड़ और गंदगी के कारण बदबू और सड़ांध से लोगों का बुरा हाल है। संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से सिकरोड़ी, अस्ता, नौरी, जुहीखा, बीझलपुर और क्योंटरा समेत कई गांवों के लोग बाढ़ की विभीषका से जूझ रहे थे। इन गांवों में बाढ़ का पानी कम होने से लोग गांवों की ओर रुख तो करने लगे, लेकिन मुसीबतें कम होती नजर नहीं आ रही है। गांव में बिजली, पानी का संकट गहरा गया है। कुएं और हैंडपंप का पानी पीने लायक नहीं बचा है। बाढ़ के कारण कई गांवों की बिजली काट दी गई थी, जो अभी तक बहाल नहीं हो सकी है। गांव के लोगों के मोबाइल डिस्चार्ज पड़े हैं। जिससे वह अपने रिश्तेदारों से संपर्क भी नहीं कर पा रहे है। प्रशासन से मदद का इंतजार है।
विज्ञापन

पूरे गांव की नाली जाम
सदर ब्लाक के क्टोटरा गांव की नाली जाम है। ऐसे समय में सफाई के नाम पर दो सफाई कर्मियों की तैनाती कर खानापूरी की जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में तो निकलना भी मुश्किल है।- बाबू जी
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ से खेती-किसानी चौपट
बाढ़ उनके लिए किसी आफत से कम नहीं है। पांच बीघा तिली, एक बीघा बाजरा बाढ़ में बर्बाद हो गया है। घर में रखा दो क्विंटल गेहूं भी भीग गया है। - भूरे लाल, निवासी क्टोटरा
गृहस्थी तबाह
मेहनत मजदूरी करके गुजर बसर करते हैं। बाढ़ से पक्के मकान का एक कमरा ढह गया है। भूमिहीन है। अनाज व गृहस्थी बर्बाद हो गई है।- मीरा देवी
बलकट की खेती चौपट
बलकट पर चार बीघा खेती ली थी, जो बाढ़ में पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। गृृहस्थी भी नहीं बची। - गायत्री
आज से क्योंटरा में चलेगा सफाई अभियान
सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत क्योंटरा में 40 सफाई कर्मियों की टीम बाढ़ प्रभावित हिस्से में गुरुवार से सफाई के लिए लगाई जाएगी। इसके लिए बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं।- अनिल कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी

फोटो 11 एयूआरपी 19 - बाढ़ आपदा पीड़ितों के लिए खाना बनाती परिषदीय विद्यालय की रसोइया। संवाद
मानदेय न मिलने के बाद भी रसोइयों में मदद का जजबा
औरैया। बाढ़ के समय नाश्ता व खाना बनाने वाली परिषदीय विद्यालय की आधा दर्जन रसोइयां व्यथित हैं। उनका कहना है कि सभी को आपदा में कुछ न कुछ राहत मिल रही है। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सुनीता देवी, किरन देवी, शकुंतला, मीरा देवी, नीतू देवी, शशि देवी ने बताया कि एक साल से मानदेय नहीं मिला है। बाढ़ आपदा राहत में बीईओ को बताया था, लेकिन वह बीआरसी पर आने की बात कहकर चले गए। इस संबंध में बीएसए चंदना राम इकबाल ने बताया कि सभी रसोइयों का मानदेय जा रहा है। इस संबंध में वह जानकारी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed