{"_id":"650c819ce05a6d898500fb86","slug":"warehouse-found-operating-without-license-medicine-worth-rs-22-lakh-seized-auraiya-news-c-211-1-aur1002-3195-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिना लाइसेंस के संचालित मिला गोदाम, 22 लाख की दवा सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिना लाइसेंस के संचालित मिला गोदाम, 22 लाख की दवा सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। बिना लाइसेंस के दवाओं की बिक्री करने व भंडारण किए जाने की सूचना पर जिला प्रशासन द्वारा गठित चार सदस्यीय टीम ने शहर के फूलगंज में एक मेडिकल स्टोर के पास गोदाम में छापेमारी की। देर रात तक 22 लाख की दवाएं सीज कर 15 सैंपल लिए गए। शुक्रवार सुबह आगे की कार्रवाई की जाएगी।
औषधि निरीक्षक ज्योत्सना आनंद ने बताया कि जिला प्रशासन को कुछ दिन से सूचना मिल रही थी कि फूलगंज बाजार के पास एक गोदाम से बिना लाइसेंस से दवा की बिक्री की जा रही है। इस पर जिला प्रशासन की ओर से चार सदस्यीय टीम गठित की गई। जिसमें वह व एसडीएम सदर अखिलेश कुमार, इटावा औषधि निरीक्षक रजत कुशवाहा, कानपुर नगर के औषधि निरीक्षक ओमपाल सिंह शामिल थे।
टीम ने गुरुवार दोपहर बालाजी मेडिकल स्टोर व उसके गोदाम में छापामारी की। छापेमारी के दौरान लाखों रुपये की कीमती दवाओं का स्टॉक मिला। मौके पर मिले रामजी पोरवाल से लाइसेंस की जानकारी ली गई। इस पर वह लाइसेंस नहीं दिखा पाए। इस पर पुलिस बल की मौजूदगी में दवाओं का मिलान कराया गया।
विज्ञापन
देर रात 22 लाख की दवा लाइसेंस न होने पर गोदाम से सीज की गई। इसके साथ ही जांच के लिए 15 दवाओं का सैंपल लिया गया है। मामले में शुक्रवार सुबह आगे की कार्रवाई की जाएगी।