फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wanted arrested with bombs in blast case

Auraiya News: विस्फोट मामले में बमों के साथ वांछित गिरफ्तार

Thu, 27 Apr 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 27 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Wanted arrested with bombs in blast case
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के चपटा गांव में एक घर में हुए विस्फोट से दो किशोरियां गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। बुधवार को एसओजी टीम ने आरोपी को 10 देशी बम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

एसपी चारु निगम ने बताया कि 21 मार्च को दिन में एक घर में विस्फोट हुआ था। इसमें दो किशोरियां गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले में इसरार उर्फ पल्ली पुत्र सत्तार खां निवासी दलेलनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। बुधवार को सूचना मिली कि इसरार प्रेमनगर के पहले पुलिया के पास खड़ा है।
विज्ञापन

इस पर कोतवाली अजीतमल पुलिस व एसओजी ने घेराबंदी कर वांछित इसरार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कपड़े के थैले में 10 जिंदा बम बरामद हुए है। पूछताछ में उसने बताया कि चपटा में हुए बम विस्फोट की घटना में जो बम फटे थे उसके लिए बम व बारूद आफताब व इरसाद को उसने दिए थे। एसपी ने बताया कि इसरार के ऊपर कई मामले पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed