फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Waiting for the provisional list of examination centers

Auraiya News: परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची का इंतजार

Mon, 20 Nov 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 20 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Waiting for the provisional list of examination centers
औरैया। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जारी होने वाली परीक्षा केंद्रों की सूची के लिए विद्यालय संचालक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जांच समिति द्वारा केंद्रों का निरीक्षण कर सूची बोर्ड को भेजी जा चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि 25 नवंबर तक अनंतिम सूची हो सकती है। जिसके बाद आपत्तियां मांगी जाएगी।
विज्ञापन




जिले में यूपी बोर्ड के 289 स्कूल संचालित होते हैं। इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिए 10वीं में 21504 तथा 12वीं 18716 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। जिसके लिए केंद्रों की निर्धारण प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फरवरी-मार्च माह में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। जिसके चलते विद्यालय संचालक परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची का इंतजार कर रहे हैं। पहले 11 नवंबर तक अनंतिम सूची जारी होने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन सूची जारी नहीं हुई। परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जांच समिति द्वारा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया जा चुका है। समिति द्वारा इसकी रिपोर्ट भी बोर्ड की वेबसाइट पर भेज दी गई है। अब बस अनंतिम सूची जारी होने की देर है। अनंतिम सूची जारी होने के बाद आपत्ति मांगी जाएगी। जिसके बाद परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी हो जाएगी।
विज्ञापन


सीसीटीवी की निगरानी में होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं
औरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वर्ष 2024 के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। परीक्षाओं की सुचिता को बनाए रखने के लिए प्रधानाचार्यों को प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में संपादित कराना होगा। जिसके साथ ही परीक्षाओं के आयोजन की रिकॉर्डिंग प्रधानाचार्य द्वारा डीवीआर को सुरक्षित रखा जाएगा और उन्हें मांगने पर परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाएं पांच जनवरी 2024 से शुरू होकर 12 जनवरी तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने बताया किसंभावना है कि 25 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी हो जाएगी। सूची जारी होने के बाद फाइनल स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उसके बाद ही आपत्तियां मांगी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed