{"_id":"5e2c8cdc8ebc3e4b130d4ece","slug":"voter-auraiya-news-knp5406730162","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल किया लोगों को मतदान के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल किया लोगों को मतदान के प्रति जागरूक
विज्ञापन
औरैया। राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। तिलक महाविद्यालय में छात्रों व शिक्षकों को प्राचार्य डा. अविनाश चंद्र गुप्ता ने मतदान करने की शपथ दिलाई।
नगर पालिका परिषद कार्यालय में पालिका ईओ डा.अनीता शुक्ला ने पालिका कर्मचारियों और अधिकारियों को मतदान करने की शपथ दिलाई। नेहरू युवा केंद्र ने राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर गांव-गांव में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक अनवर वारसी में बताया कि 30 गांवों में एक साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अवनीश कुमार, प्रदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।
उधर, दिबियापुर में नगर पंचायत दिबियापुर एवं गेल गांव में डीएवी के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। वहीं, गेल गांव में गेल डीएवी के बच्चों द्वारा निकाली गई। गेल गांव के बीएलओ अजीत राजपूत ने कहा कि गेल गांव का मतदान बूथ आदर्श मॉडल बूथ है। यहां मतदाता वातानुकूलित बूथ पर मतदान करते हैं। इस दौरान जसवीर सिंह राजपूत, हरिओम बाजपेई, रनवीर सिंह यादव, गेल डीएवी के प्रधानाचार्य एके शर्मा, शिक्षक असद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फफूंद में शनिवार को नगर के गुलजारीलाल बालिका इंटर कालेज से बीएलओ रिजवाना आजमी व विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन चन्द्र वर्मा के नेतृत्व में मतदाता दिवस पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। रैली में सोनल गुप्ता, श्रद्धा दुबे, पुष्पा आदि मौजूद रहीं।