फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vomiting and diarrhea patients came more in the health fair

आरोग्य मेले में उल्टी-दस्त के मरीज आए ज्यादा

Mon, 23 May 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Vomiting and diarrhea patients came more in the health fair
हरचंदपुर पीएचसी में मरीजों के साथ मौजूद स्टॉफ नर्स। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। जिले की सभी पीएचसी में रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक डॉक्टरों ने 760 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दीं। मेले में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन

आरोग्य मेला के दौरान जिले की 25 पीएचसी में मरीज इलाज कराने पहुंचे। पीएचसी में उल्टी, दस्त, लू, डिहाइड्रेशन, गर्मी की वजह से शरीर में कमजोरी समेत अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीज शामिल रहे। मेले में शामिल 62 डॉक्टरों व 178 पैरामेडिकल स्टॉफ की टीम ने 335 पुरुष, 293 महिलाएं व 132 बच्चों का इलाज किया। इनमें ज्यादा संख्या उल्टी-दस्त के मरीजों की रही।
विज्ञापन

इस दौरान 34 गोल्डन कार्ड बनाए गए। 139 लोगों की कोविड जांच हुई। 77 लोगों के एंटीजन टेस्ट हुए। मेले में पहुंची गर्भवती व धात्री महिलाओं की जांच कर उनको निशुल्क दवा वितरित की गई। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को आरोग्य मेले में 760 मरीजों को लाभ मिला। सभी को गर्मी, तेज धूप, लू व बसी भोजन से परहेज करने की सलाह दी गई। साथ ही सभी से ज्यादा से ज्यादा पानी पीयें और ताजा भोजन ही खाएं। घर से बाहर निकलते वक्त पूरे कपड़े पहनकर निकलें और आंखों में चश्मा लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed