{"_id":"60c8e1d08ebc3e2b903a7591","slug":"vivadit-makan-seel-auraiya-news-knp6343913191","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित मकान सील, तहसील प्रशासन ने कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित मकान सील, तहसील प्रशासन ने कब्जे में लिया
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। नगर के लोहामंडी स्थित एक मकान को लेकर एक सप्ताह से चले आ रहे विवाद के बाद पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर मंगलवार को मकान सील कर दिया। तहसील प्रशासन ने कोई निर्णय न आने तक मकान को कब्जे में ले लिया है।
नगर के लोहामंडी आर्य नगर में रमेश चंद्र गुप्ता का मकान है। उनकी मौत के बाद शारदा देवी काफी समय से यहां रहीं थी। एक सप्ताह से शारदा और रमेश चंद्र के परिजनों में विवाद चला आ रहा था। शारदा देवी ने 30 साल मकान में रहने की बात कही है। रमेश चंद्र की मौत के बाद परिजन मकान खाली करने के लिए कह रहे हैं।
पुलिस ने एक पक्ष से गायत्री देवी व रेखा देवी व दूसरे पक्ष से शारदा देवी, रश्मि देवी को शांतिभंग में रविवार को जेल भेज दिया था। विवाद के कारण एसडीएम राशिद अली ने मकान सील करने के आदेश दिए। नायब तहसीलदार अभिनव वर्मा, कोतवाली प्रभारी शशांक राजपूत की मौजूदगी में मकान सील करके तहसील प्रशासन ने कब्जे में ले लिया।