फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   viral incrweasess in sundaripur

सुंदरीपुर में वायरल का प्रकोप, चिकनगुनियां का जताया अंदेशा

Wed, 01 Sep 2021 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
viral incrweasess in sundaripur
बुखार से ग्रसित मरीज के खून का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर विकास खंड के गांव सुंदरीपुर में वायरल का प्रकोप है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव पहुंचकर 62 मरीजों के खून के सैंपल लिए। डॉक्टरों ने चिकुनगुनिया की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बारिश के बाद जलभराव और गंदगी के कारण बीमारियां फैल रहीं हैं। सुंदरीपुर में लोग बुखार व उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें गांव पहुंचीं। अयाना सीएचसी के चिकित्सक डॉ. पंकज पाल ने टीम के एलटी सौरभ निगम, फार्मासिस्ट रोली कुमारी, एएनएम अनीता, एलटी एकता व मुइन अरफ के साथ मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

62 मरीजों की मलेरिया की जांच की गई। 11 मरीजों के किट के माध्यम से डेंगू की जांच के लिए सैंपल लिए गए। डॉ. पंकज पाल ने बताया कि सैंपल निगेटिव पाए गए। ऐसे में बुखार के मरीजों को वायरल व चिकुनगुनिया होने की आशंका है। सभी को दवाइयां दी गईं हैं। लगातार टीम मरीजों की स्थिति की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हैं बीमार
आयुष (9), खुशबू (14), टीना (16), मालती (50), सुनीता (42), करन सिंह (60), शिवश्री (60), बबली (40), ममता (38), कुसमा (45), सुमन (42), रामबाबू (60), फूल सिंह (60), रामकांती (53), सुभदा (65), बलजीत (70), ज्ञान सिंह (40), रामबाबू (58), असुति (15), इमरती देवी (63), सिद्धांशु (60), तेज सिंह (45), छोटी बिट्टी (80), विनीता (45), नीलेश (28), लाली (29), राधा (5), नीरा (10) समेत कई लोग गांव में बीमार हैं।

हैंडपंपों से आ रहा दूषित पानी, गंदगी बनी कारण
गांव के लोगों ने बताया कि हैंडपंपों में बारिश के बाद दूषित और मटमैला पानी आ रहा है। कई जगह गंदगी के ढेर हैं। नालियां चोक होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। यह जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है। इसके बाद भी सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया है। यही कारण है कि लोग धीरे-धीरे बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed