{"_id":"6951762f6949caac380870d4","slug":"villagers-were-frightened-by-the-appearance-of-three-pythons-auraiya-news-c-211-1-aur1009-136866-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तीन अजगर निकलने से ग्रामीण सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तीन अजगर निकलने से ग्रामीण सहमे
Sun, 28 Dec 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो-15-अजगरों को पकड़ती वन विभाग की टीम व मौजूद ग्रामीण। संवाद
- फोटो : अमर उजाला में छपी अपनी खबर पढ़ती बाल वैज्ञानिक पूजा पाल।
औरैया। बमुरीपुर गांव में रविवार दोपहर अचानक एक साथ तीन अजगर निकलने से ग्रामीण सहम गए। जानकारी पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर तीनाें को पकड़ लिया। उन्हें अपने साथ ले जाकर बीहड़ के जंगलों में छोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
सदर कोतवाली के गांव बमुरीपुर में रविवार दोपहर डेढ़ बजे सड़क किनारे एक साथ तीन अजगर दिखे। नजर पड़ने पर अलाव ताप रहे ग्रामीण वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। तीनों अजगर की लंबाई करीब आठ से 10 फुट बताई गई।
ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद गांव पहुंची टीम ने ग्रामीणों को दूर कर तीनों अजगर का रेस्क्यू किया। करीब आधे घंटे के अंदर तीनों को पकड़कर बोरी में डाल लिया गया। डिप्टी रेंजर दिनेश चंद्र ने बताया कि रेस्क्यू कर अजगरों को पकड़ लिया गया था। बाद में तीनों को सुरक्षित स्थानों पर छोड़ दिया गया।

फोटो-15-अजगरों को पकड़ती वन विभाग की टीम व मौजूद ग्रामीण। संवाद- फोटो : अमर उजाला में छपी अपनी खबर पढ़ती बाल वैज्ञानिक पूजा पाल।
विज्ञापन