फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   villagers ruckus death young man auraiya

युवक की मौत पर ग्रामीणों ने जमकर काटा बवाल, घंटों नहीं उठने दिया शव 

Tue, 18 Oct 2016 12:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Tue, 18 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
villagers ruckus death young man auraiya
डेमो
औरैया के दिबियापुर में गुंजन टाकीज के सामने कार की टक्कर से युवक की मौत के मामले में रविवार रात पुलिस को शव उठाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। पास में ही स्थित कार मालिक के घर पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया तो पुलिस को लाठियां पटककर ग्रामीणों ने खदेड़ना पड़ा। हालांकि एसडीएम एवं सीओ के समझाने पर रात एक बजे शव को ग्रामीणों ने उठने दिया। पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


रविवार रात गुंजन टाकीज के सामने एक ईकोस्पोर्ट कार की टक्कर से ग्राम गपकापुर निवासी विनोद कुमार पुत्र इंद्रराम की मौत हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने मृतक का शव नहीं उठने दिया। दिबियापुर थाना पुलिस ने ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए कई थानों की पुलिस, महिला थाना पुलिस को बुलवा लिया। इस बीच पास में ही रहने वाले कार मालिक पशु चिकित्सा विभाग में कर्मचारी राजकुमार के घर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद गुंजन टाकीज में खड़ी कार को भी ग्रामीणों ने तोड़ दिया। इस बीच एसडीएम औरैया राजेंद्र प्रसाद एवं सीओ औरैया चौधरी रमेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया। देर रात तकरीबन एक बजे मुआवजा दिलाए जाने एवं आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, मृतक की पत्नी केशकली की तहरीर पर कार चालक राजकुमार के खिलाफ दिबियापुर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed