{"_id":"dc59decf0f6b6e3fdf50db1cd98d5623","slug":"villagers-on-the-death-of-milky-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूधिये की मौत पर ग्रामीणों का बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूधिये की मौत पर ग्रामीणों का बवाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर ग्राम करमपुर के पास बेकाबू ट्रक ने साइकिल
विज्ञापन
सवार दूधिये को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित
ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम
खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने एक न सुनी।
एएसपी ने जबरन जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ाकर पथराव किया। इससे एएसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
ग्राम छिदामीपुर निवासी मुलायम सिंह (55) पुत्र कन्हई सिंह सोमवार की सुबह मुरादगंज से दूध बांटकर साइकिल से घर लौट रहा था। हाइवे पर ग्राम करमपुर के समीप ट्रक ने उसे कुचल दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीण एकत्रित हो गए।
आक्रोशित लोगों ने शव हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसएसआई रामलक्ष्मण सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
मामला बेकाबू होते देख एडीएम, एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव, तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, पर ग्रामीण डीएम को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने जबरन जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव कर दिया। सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
पथराव में एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ को उग्र होते देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर दी। इस पर ग्रामीण शव छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लाठी चार्ज में करीब 20 ग्रामीणों के घायल होने की सूचना है।