फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Villagers created ruckus when huts and toilets of poor nomads were demolished

Auraiya News: गरीब बंजारों की झोपड़ी और शौचालय तोड़े जाने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Fri, 27 Sep 2024 04:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers created ruckus when huts and toilets of poor nomads were demolished
फफूंद। थाना क्षेत्र के एक गांव में मिशन समाधान के तहत सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करवाने गई टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि दूसरी पंचायत के ग्राम प्रधान पति के इशारे पर गरीबों की झोपड़ी और शौचालय तोड़े गए। माहौल खराब होता इससे पहले ही दूसरी पंचायत के ग्राम प्रधान पति और राजस्व टीम वहां से खिसक गई।
विज्ञापन

मिशन समाधान के तहत सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त किया जा रहा है। जिसके तहत गुरुवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत परवाह के गांव कुतुबपुर की सरकारी जमीन पर स्थाई व अस्थाई कब्जा हटवाने के लिए राजस्व निरीक्षक अखिलेश पांडेय, लेखपाल शिवम राजपूत, कपिल यादव, अमरीश यादव बुलडोजर लेकर खानपुर फफूंद पंचायत के गांव दीदरपुर के बाहर पहुंचे। सरकारी जमीन पर बने रघुवर सिंह का शौचालय गिरा दिया गया। इसके बाद टीम ने गोविंद सिंह के मकान के आगे बना चबूतरा भी गिरवा दिया।
विज्ञापन

जैसे ही बुलडोजर उनके मकान को गिराने के लिए बढ़ा तभी 200 से अधिक गांव की महिलाएं और युवक आ गए। मौके पर मौजूद परवाह ग्राम प्रधान पति विक्रम सिंह पर राजस्व टीम से मिलीभगत करके बिना सूचना के तोड़फोड़ कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस खानपुर के ग्राम प्रधान अशोक चक और बंजारा समाज की गौर सेना के प्रदेश अध्यक्ष मंगल सिंह नायक भी गांव पहुंच गए। लोगों को समझाया, लेकिन ग्रामीण शांत नहीं हुए। उनका कहना था कि बिना सूचना के दूसरी पंचायत के प्रधान पति के इशारे पर राजस्व टीम उनकी झोपड़ी और शौचालय को गिराने के बाद वहां बने मकान गिराने की साजिश रच रही है।
परवाह क्षेत्र के लेखपाल शिवम राजपूत ने बताया कि परवाह पंचायत की कुतुबपुर राजस्व गांव की सरकारी जमीन पर लोगों ने शौचालय और अस्थाई झोपड़ी आदि डाल कर अवैध कब्जा कर लिया था। जिसको हटाने के लिए पंद्रह दिन पूर्व उन्हें सूचना भी दे दी थी। इसके बाद भी उन्होंने कब्जा नहीं हटाया। इसलिए टीम ने जाकर कब्जा हटवाया था। कुछ लोगों ने काम बंद करवा दिया। जिसकी सूचना उच्चधिकारियों को दे दी गई है।

ग्राम पंचायत खानपुर फफूंद के ग्राम प्रधान अशोक चक ने बताया कि उनकी पंचायत के गांव दीदरपुर में गरीब बंजारा समाज के लोग रहते हैं। बिना किसी सूचना के दूसरी पंचायत के प्रधान पति के इशारे पर झोपड़ी और शौचालय तोड़ा गया। जिस पर ग्रामीणों में आक्रोश था। ग्रामीणों को समझा कर शांत कर दिया गया है। राजस्व टीम के बिना सूचना के कार्रवाई करने की शिकायत डीएम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed