फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Villagers create ruckus due to lack of drinking water supply from the tank

Auraiya News: टंकी से पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीणों का हंगामा

Sun, 19 Apr 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 19 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Villagers create ruckus due to lack of drinking water supply from the tank
फोटो-6- पानी की टंकी के नीचे हंगामा काटते ग्रामीण। संवाद
अजीतमल। ग्राम पंचायत जगतपुर में बनी पानी की टंकी की मोटर 20 दिन से खराब पड़ी है। इससे मुरादगंज कस्बे में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ऐसे में जल निगम की अनदेखी से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को टंकी परिसर में हंगामा किया।
विज्ञापन

टंकी पर मौजूद कर्मचारी मानसिंह ने बताया कि एक बार मोटर बदलकर डाली गई थी लेकिन कम क्षमता की मोटर होने से वह पानी नही उठा पा रही है और पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत जगतपुर में जल निगम द्वारा बनाई गई पानी की टंकी से मुरादगंज व गांव तुर्कीपुर भगवानदास को पेयजल आपूर्ति की जानी थी।
विज्ञापन

टंकी बनने के बाद से तुर्कीपुर भगवानदास में पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। हालांकि मुरादगंज कस्बे को इस टंकी से पानी लगातार आपूर्ति किया जाता रहा है। 20 दिन पहले इस टंकी की मोटर खराब होने पर सूचना ब्लॉक अधिकारियों सहित जल निगम को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों बाद पहुंचे मिस्त्री द्वारा टंकी में दूसरी मोटर लगाई गई लेकिन वह पानी नहीं उठा सकी। कस्बे के लोग 20 दिन से पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। लोगों को सबमर्सिबल व दूर- दराज लगे हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। इससे परेशान मुरादगंज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लगभग 40-50 लोग एक साथ एकत्रित होकर जगतपुर स्थिति पानी की टंकी पर पहुंचे और हंगामा किया।
मुरादगंज निवासी मनीष कुमार, बंटी, रंजीत, कृष्णकुमार, शिवा, रजनी, पार्वती देवी, राजकुमारी व कमलेश आदि ने बताया कि पानी की समस्या कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जल निगम के अधीक्षण अभियंता पवन कुमार ने बताया कि टंकी पर कार्य करने के लिए कहा गया है। अगर कार्य नहीं हो रहा है तो इसकी जांच करने वह स्वयं जाएंगे और टंकी की मोटर सही करवाकर आपूर्ति शुरू की जाएगी।
------
लोग बोले-दूर से ला रहे पानी
कस्बे में पानी न आने से परेशानी हो रही है। लगातार गर्मी बढ़ रही है और पशुओं को भी पानी की जरूरत है। नल में पानी न होने से सब परेशान हैं।- जितेंद्र कुमार

गर्मी लगातार बढ़ रही है और पानी की जरूरत ज्यादा रहती है। टंकी की मोटर खराब होने से है। ग्रामीण घरों से दूर हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर हैं।- दौलत राम

फोटो-6- पानी की टंकी के नीचे हंगामा काटते ग्रामीण। संवाद

फोटो-6- पानी की टंकी के नीचे हंगामा काटते ग्रामीण। संवाद

फोटो-6- पानी की टंकी के नीचे हंगामा काटते ग्रामीण। संवाद

फोटो-6- पानी की टंकी के नीचे हंगामा काटते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed