{"_id":"6ac7f92682d8cb51c601b830","slug":"villager-distressed-by-domestic-strife-jumps-into-the-yamuna-auraiya-news-c-12-knp1094-1676910-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गृहकलह से तंग ग्रामीण ने यमुना में लगा दी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गृहकलह से तंग ग्रामीण ने यमुना में लगा दी छलांग
विज्ञापन
औरैया। गृहकलह से परेशान जालौन निवासी ग्रामीण ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास यमुना नदी पर बने पुल से छलांग लगा दी। हालांकि, वहां मौजूद मछुआरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।
जालौन जिले के थाना कुठौंद क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी सुमेर (55) पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर वह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते यमुना पुल पर पहुंचे और देखते ही देखते नदी में छलांग लगा दी। पुल के नीचे मौजूद मछुआरों ने जब कूदते देखा तो उन्होंने बिना वक्त गंवाए अपनी नाव नदी के तेज बहाव में दौड़ा दी और मशक्कत के बाद डूब रहे ग्रामीण को सकुशल बाहर खींच लिया।
घटना के बाद मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना देर किए अपने वाहन से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी चिंताजनक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की सूचना परिजन को दी है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए हैं, घायल का उपचार हो रहा है।