फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Village to villege riche Cycle yatra, auraiya

गांव-गांव घूमी साइकिल

Sat, 08 Aug 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 08 Aug 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
Village to villege riche Cycle yatra, auraiya
सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए शुरू की गई साइकिल यात्रा शुक्रवार को सदर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम जैतपुर से शुरू की गई। रैली को जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव व पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन



 
ग्राम प्रधान जितेंद्र यादव, अवधेश भदौरिया, ओके चौधरी, चंद्रनील शुक्ला, भोले सिंह गुर्जर के नेतृत्व में साइकिल यात्रा ने महारथपुर, महमूदपुर, मानपुर, दासपुर, भासौन, रहटौली, अयाना, भूरेपुर आदि गांवों का भ्रमण किया।
विज्ञापन


साइकिल यात्रा में ओम प्रकाश ओझा, लोली पाठक, दीपू सिंह, नाथूराम शर्मा, रमेश शर्मा, छोटू तोमर, अनिल पाल, अनूप गुप्ता, हाफिज अब्दुल सत्तार, प्रदीप सिंह चौहान, अशोक गुप्ता, अखिलेश सक्सेना, अनीस सहित तमाम सपाई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
वहीं सहार ब्लाक क्षेत्र में अनवर सिंह यादव, मान सिंह यादव, अनवर कुरैशी, सोनू कुशवाहा के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल यात्रा तैयापुर, गुड़रिया, कनमऊ, कसहा, कंचौसी होते हुए लछियामऊ पहुंची, जहां सपाइयों ने लोगों से जनसंपर्क कर उन्हें सपा सरकार की जनहितकारी उपलब्धियों से अवगत कराया।



अजीतमल । अजीतमल क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को समाजवादी कार्यकर्ताओं ने तीसरे दिन भी साइकिल चलाकर लोगों को सपा सरकार की तीन वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां बताईं। साइकिल यात्रा को सदर विधायक मदन  सिंह गौतम ने झंडी दिखाकर रवाना किया।


बिग्रेड के जिला अध्यक्ष टिल्लू राजपूत क्षेत्र के ग्राम  जैनपुर, भीेखेपुर, दलेल नगर, जगतपुर, मुरादगंज, चंदनापुर, हसुलिया, महासुख  मड़ैया, सेंगनपुटठा, जलूपुर अलीपुर, पूठा जगदीशपुर, रतनीपुर, शेखूपुर,  बिलावा, डेराबंजारा, तड़वा आदि ग्रामों में लोगों को सपा की तीन वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी दी।


इस अवसर  पर गौरव दुबे, अमित कठेरिया, ग्या प्रसाद  पाल, सोनू यादव, लाल  राजपूत,  रामदर्शन कठेरिया, बबलू यादव, सूबेदार सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।


दिबियापुर/रामगढ़। विधायक प्रदीप यादव के आवास से भाग्यनगर ब्लाक की साइकिल रैली प्रारंभ होकर विभिन्न ग्रामों में घूमी। सपाइयों ने गांव- गांव जाकर सपा की रीतियों नीतियों से अवगत कराया। विधायक प्रदीप यादव ने स्वयं साइकिल चलाकर गांव- गांव में सपा की जनहितकारी नीतियों से अवगत कराया।

 
विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार द्वारा इतनी जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जितनी शायद किसी भी प्रदेश में नहीं चलाईं जा रही हैं।


विधायक ने आह्वान किया कि सपा की रीतियों नीतियों से जन- जन को अवगत कराने के लिए प्रत्येक सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सड़क पर साइकिल रैली के माध्यम से निकले ताकि जनहितकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी मिल सके।


राज्य महिला आयोग सदस्य गीता गुप्ता, ब्लाक प्रमुख विनय यादव, कमलेश यादव, वैकुंठ यादव, रवींद्र पोरवाल, कन्हैयालाल गुप्ता, छात्र नेता गौरव यादव मौजूद रहे।



 
इधर, अछल्दा ब्लाक क्षेत्र में सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष कल्लू यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली चलाई गई। विभिन्न ग्रामों में घूम- घूमकर सपा सरकार की नीतियों- रीतियों के पत्रक बांटे और लोगों को सपा से जुड़ने का आह्वान किया।


कहा कि सपा की युवा एवं जनहितकारी योजनाएं लोगों को जोड़ने में सक्षम साबित हो रही हैं। सपा युवजन सभा के खासी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed