फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   village,prize,team,centre,Players' game over in the city grounds

कबड्डी में मोहारी, वॉलीबॉल में बिलावा जीता

Mon, 29 Aug 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
village,prize,team,centre,Players' game over in the city grounds
फ ोटो29एयूआरपी37- कबड्डी में विजेताओं का सम्मनित करते जिला पंचायत सदस्य। संवाद - फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। नेहरू युवा केंद्र की ओर से ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें कबड्डी, वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिताओं में मोहारी, जगन्नाथपुर, बिलवा, सुरैंदा, शाहबाजपुर, प्रतापपुर, जगदीशपुर आदि टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता में मोहारी की टीम जीती। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बिलावा गांव की टीम जीती। 1500 मीटर दौड़ में अंकुश प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान पर अंश पाल ने बाजी मारी। कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को शील्ड व गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागियों को जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

अनंतराम क्षेत्र के प्रतापपुर के पास नेहरू युवा केंद्र ने ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजित कराया। सबसे पहले मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शुरू हुआ। । इस दौरान संचालक आदर्श कुमार, शिल्पी, धर्मेंद्र पाल, देवेंद्र सिंह, अजीत यादव, मास्टर वीरु पाल, राजकुमार सेंगर, पीटीआई दीपू, भोले दिक्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------
184 छात्र-छात्राओं को मिले स्मार्टफोन
अजीतमल। तहसील क्षेत्र के अनंतराम स्थित ओम प्रकाश चौबे महाविद्यालय के 184 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय ने कहा कि योगी सरकार छात्र-छात्राओं की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। महाविद्यालय के प्रबंधक शिव प्रकाश चौबे ने कहा कि सरकार की इस योजना का प्रदेश के छात्रों को लाभ मिला है। इस दौरान अनुराग चौबे, लिपिक मुनेश मिश्रा, बृजेश यादव, विवेक दुबे, आलोक मिश्रा, महेंद्र पोरवाल आदि मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed