फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vigilance team caught BEO taking bribe

Auraiya News: विजीलेंस की टीम ने बीईओ को रिश्वत लेते पकड़ा

Fri, 01 Mar 2024 05:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
Vigilance team caught BEO taking bribe

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीऔरैया। बिधूना में बीईओ के पद पर तैनात पुष्पेंद्र कुमार जैन को शुक्रवार को कानपुर की विजीलेंस टीम ने गैज्युटी निकलवाने के लिए कागज को बढ़ाने के नाम पर 30 हजार रुपये लेते कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया।



इस दौरान टीम उन्हें कार्यालय से पैदल ही कोतवाली लेकर पहुंची। जहां कागजी कार्रवाई के लिए टीम बीईओ को अपने साथ ले गई। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि विजीलेंस टीम ने किसी शिक्षक से रिश्वत लेने के मामले में बीईओ को पकड़ा है।
विज्ञापन


बिधूना कस्बे के बस्ती निवासी शरद कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार प्राथमिक विद्यालय कुर्सी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। उनकी ओर से निर्धारित 62 वर्ष की सेवानिवृत आयु से पूर्व 60 वर्ष पर सेवानिवृत्त लेने के लिए विकल्प पत्र बीईओ पुष्पेंद्र कुमार जैन को अगसारित करने को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरद कुमार ने बताया कि लगभग तीन माह पूर्व दिए गए आवेदन पर बीईओ की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। शिक्षक जब दो फरवरी काे बीईओ को मिला तो बात करने पर बीईओ की ओर से 30 हजार रुपये की मांग की गई थी। इस पर उसने एसपी विजीलेंस कानपुर से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी।



इस पर एसपी की ओर से टीम तैयार कर भेजी गई। जहां टीम ने बीईओ को देने के लिए पाउडर लगे नोट देने को दिए। जैसे ही शिक्षक ने रुपये दिए विजीलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रुपये समेत आरोपी बीईओ पुष्पेंद्र कुमार को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें कार्यालय से पैदल ही अपने साथ कोतवाली बिधूना लेकर पहुंची। जहां कागजी कार्रवाई के बाद विजीलेंस टीम आरोपी बीईओ को अपने साथ कानपुर ले गई।

आरोपी बीईओ इससे पहले सीतापुर में तैनात थे। जहां से वह 10 जुलाई 2023 को स्थानांतरण पर औरैया आए थे। पिछले सात माह से बिधूना बीईओ के पद पर तैनात थे। उधर, पूरे घटनाक्रम पर बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि अमान्य संगठन के दो शिक्षक पहले फाइल में रुपये रखकर बीईओ के पास पहुंचे।



जहां बीईओ से गर्मागर्मी हुई। बताया कि इस दौरान बीईओ के साथ दोनों शिक्षकों ने मारपीट की। बताया कि इस घटना को अंजाम देने से पहले ही शिक्षकों ने सीसीटीवी के तार काट दिए। इसके बाद विजीलेंस के अधिकारियों को बुलाकर पकड़वा दिया। उनका कहना था कि मामला अब विजीलेंस के पास है।


-------------



कोराना काल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय पुरस्कार से किए गए थे सम्मानित

विजीलेंस टीम के हत्थे चढ़े आरोपी बीईओ पुष्पेंद्र कुमार को सात दिसंबर 2023 को दिल्ली के आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया था। यह सम्मान आरोपी बीईओ पुष्पेंद्र कुमार को सीतापुर के सिंधौली ब्लॉक में बेहतर काम करने को लेकर यह सम्मान दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed