फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   view of the scorching heat, the holiday increased by 11 days

Auraiya News: भीषण गर्मी को देखते हुए 11 दिन की बढ़ी छुट्टी

Thu, 08 Jun 2023 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
view of the scorching heat, the holiday increased by 11 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। गर्मी अधिक पड़ने को लेकर ग्रीष्मकाली अवकाश में 11 दिन की बढ़ोतरी की गई है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से पत्र जारी कर आदेश का अमल कराने के लिए बीएसए को निर्देश दिए हैं। इसके लिए जिले में शिक्षको व खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में 20 मई से 15 जून के लिए अवकाश घोषित किया गया था। इधर गर्मी बढ़ती देख बेसिक शिक्षा सचिव प्रताप सिंह बघेल ने अवकाश बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मिले निर्देश के तहत अब 26 जून तक विद्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को 20 जून को स्कूल पहुंचकर सफाई कराते हुए योग दिवस की तैयारी करने के लिए कहा गया है। वहीं 21 जून को नौनिहालों को स्कूल बुलवाते हुए कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया है। उक्त आदेशों पर अमल करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article