{"_id":"67142cdd4450d702d50d7348","slug":"vidya-bharti-is-preserving-traditions-yogendra-auraiya-news-c-12-1-knp1061-868857-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: परंपराओं को संरक्षित कर रही है विद्या भारती- योगेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: परंपराओं को संरक्षित कर रही है विद्या भारती- योगेंद्र
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय वैदिक गणित व संस्कृति महोत्सव 2024 का शनिवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि मुकुल चतुर्वेदी उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा परिषद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
छात्राओं के द्वारा कार्यक्रम में नाट्य व संगीत की प्रस्तुति दी गई। अतिथियों का परिचय तथा सम्मान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी ने अंग वस्त्र. प्रतीक चिह्न व श्रीफल देकर कराया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि विद्या भारती भारतीय संस्कृति को बच्चों और समाज में जीवंत कर रही है।