फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vidya Bharti is a workshop of culture and values: Ashok Sharma

संस्कृति एवं संस्कार की कार्यशाला है विद्या भारती: अशोक शर्मा

Mon, 21 Oct 2024 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Vidya Bharti is a workshop of culture and values: Ashok Sharma
औरैया। दिबियापुर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे क्षेत्रीय वैदिक गणित एवं संस्कृति महोत्सव में रविवार को प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें वैदिक गणित एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी आशु भाषण, तरुण वर्ग, वैदिक गणित प्रश्न मंच बाल वर्ग, वैदिक गणित पत्र प्रस्तुति, आचार्य पत्र प्रस्तुति, सांस्कृतिक पत्रवाचन आचार्य, गणित प्रयोग बाल,शिशु वर्ग आशू भाषण किशोर वर्ग, मूर्ति कला, वैदिक गणित पत्र वाचन तरुण वर्ग, गणित प्रयोग किशोर वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

गणित वार्ता विषय विशेषज्ञ अशोक शर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं के मध्य वैदिक गणित की विधाओं को समझाते हुए कहा कि विद्या भारती में बच्चों को संस्कृति, संस्कार के साथ एक अच्छी शिक्षा दी जाती है। वहीं संस्कृति वार्ता करते हुए मोतिहारी मंदिर श्री अयोध्या धाम के श्रीराम प्रवेश दासजी महाराज ने भारतीय ज्ञान परंपराओं एवं भारतीय संस्कृति पर अपना व्याख्यान देते हुए संस्कृति एवं संस्कार से जुड़े रहने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सौरभ मालवीय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद, संगठन मंत्री कानपुर प्रांत रजनीश पाठक, क्षेत्रीय संयोजक संस्कृति बोध राजकुमार सिंह, क्षेत्रीय गणित संयोजक संतोष सिंह, प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्रा, संभाग निरीक्षक अजय द्विवेदी, धीरेंद्र प्रताप, भगवान सिंह, अजय सिंह चौहान, प्रबंधक डॉ नरेंद्र त्रिपाठी, प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी समेत प्रांतों से आए छात्र-छात्राएं व उनके संरक्षक आचार्य व व्यवस्था से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed