फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Video of insects coming out of Balushahi goes viral

Auraiya News: बालूशाही में कीड़े निकलने का वीडियो वायरल

Mon, 15 Sep 2025 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 15 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Video of insects coming out of Balushahi goes viral
फोटो 15 एयूआरपी 31 बालूशाही में निकली सूड़ी। स्रोत: सोशल मीडिया।
दिबियापुर। मिठाई की दुकान से खरीदी गई बालूशाही में कीड़े निकलने का एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिवक्ता का आरोप है कि यह बालूशाही खाने से उसकी पत्नी बीमार पड़ गई। वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया गया है, हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

नगर निवासी अधिवक्ता सुमोद कुमार वीडियो में बता रहे हैं कि दो दिन पूर्व परिचित सर्वेश घर पर बालूशाही व छेना लेकर आए थे। आरोप है कि जब डिब्बा खोला तो बालूशाही में सूड़ी (कीड़ा) निकली। आरोप यह भी है कि इसी दुकान का छेना खाने से उनकी पत्नी प्रीती बीमार हो गई। सर्वेश से जानकारी करने के बाद वह मिठाई की दुकान पहुंचे। जहां उन्होंने दुकानदार को कीड़े निकलने की जानकारी दी तो दुकानदार चुप्पी साध गया। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो पर फूड इंस्पेक्टर विजय श्रीवास्तव ने संज्ञान लिया है। बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed