{"_id":"6a528716b437d6916107bb0a","slug":"video-of-employees-relaxing-in-the-chairmans-room-goes-viral-auraiya-news-c-211-1-aur1008-147963-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चेयरमैन कक्ष में आराम करते कर्मचारियों का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चेयरमैन कक्ष में आराम करते कर्मचारियों का वीडियो वायरल
Sat, 11 Jul 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
अटसू। नगर पंचायत की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है।
कार्यालय समय के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कक्ष में कर्मचारियों द्वारा कुर्सियां लगाकर आराम करने का एक वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। हालांकि, ईओ ने संलिप्त कर्मचारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है और एक दिन का वेतन भी काटा गया है।
बताया जा रहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र के नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई पोर्टल पर लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। वहीं, वायरल वीडियो में कार्यालय समय के दौरान कर्मचारी चेयरमैन कक्ष में आराम करते नजर आ रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियों की पुष्टि नहीं करती है।
वहीं, जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण से संबंधित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। इसमें शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को लेकर चर्चा सुनाई दे रही है।
विज्ञापन
इससे यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि कहीं शिकायतों का निस्तारण बिना स्थलीय जांच अथवा केवल औपचारिकता निभाकर तो नहीं किया जा रहा। स्थानीय नागरिकों ने डीएम व संबंधित अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
-- -- -
इस घटनाक्रम के दौरान मैं बाबरपुर ऑफिस में थे। वीडियो उनके संज्ञान में है और सभी को नोटिस जारी कर उनसे जवाब भी मांगा गया है। संलिप्त कर्मचारियों का एक दिन का वेतन भी काटा गया है। -प्रदीप कुमार गौतम, अधिशासी अधिकारी