फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Video of a young man giving instructions while sitting in a police jeep goes viral

Auraiya News: पुलिस जीप में बैठकर निर्देश देते युवक का वीडियो वायरल

Sun, 22 Feb 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 22 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Video of a young man giving instructions while sitting in a police jeep goes viral
फोटो-8-चौकी पुलिस की गाड़ी में बैठा युवक। स्रोत : वीडियो ग्रैब
एरवाकटरा। पुलिस जीप की अगली सीट पर बैठकर निर्देश देते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार काे वायरल हो गया।
विज्ञापन

वीडियो में युवक सरकारी गाड़ी में बैठकर गेस्ट हाउस संचालक को डीजे की आवाज कम करने के निर्देश देता नजर आ रहा है। गाड़ी उमरैन चौकी की बताई जा रही है। थाना पुलिस युवक को गाड़ी मिस्त्री बताकर बचाव कर रही, जबकि यह बात लोगों के गले नहीं उतर रही।
वायरल वीडियो में युवक पुलिस की जीप में पूरे रौब के साथ बैठा है। वह गेस्ट हाउस संचालकों से कहता सुनाई दे रहा है कि डीजे की आवाज कम करवाएं। जिस वाहन पर वह बैठा है, उसमें उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा है।
विज्ञापन

सरकारी गाड़ी में बैठे युवक का रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस के हाथ पैर फूल गए। मामला बढ़ा तो बिधूना सीओ पी. पुनीत मिश्रा को मामले की जांच सौंप दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार युवक अक्सर चौकी के आसपास देखा जाता है और पुलिसकर्मियों के साथ उसकी नजदीकियां चर्चा का विषय रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों का कहना है कि चौकी के छोटे-मोटे कामों में भी उसकी दखलंदाजी रहती है। थाना पुलिस ने युवक को गाड़ी का मिस्त्री बताया है, जबकि युवक फ्रिज, कूलर, एसी आदि ठीक करने का काम करता है और वाहन संबंधी कार्य से उसका कोई वास्ता नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की जांच की जा रही है। जल्द रिपोर्ट बनाकर एसपी को सौंपी जाएगी।
- पी. पुनीत मिश्रा, सीओ बिधूना


चौकी प्रभारी व सिपाही निलंबित, थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर

औरैया। एरवाकटरा में पुलिस जीप की अगली सीट पर बैठकर एक मिस्त्री द्वारा रौब गांठने का वीडियो वायरल होने पर बड़ी कार्रवाई हुई है। एसपी ने थाना अध्यक्ष जीतमल को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा चौकी इंचार्ज किशन वीर व आरक्षी विपिन कुमार को निलंबित कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed