फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vice President honored Himanshu, resident of Sahayal

Auraiya News: सहायल निवासी हिमांशु को उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Thu, 17 Apr 2025 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Vice President honored Himanshu, resident of Sahayal
दिबियापुर। सहायल क्षेत्र के गांव भरका निवासी उमेश चंद्र दुबे के पुत्र हिमांशु दुबे को गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सम्मानित किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज के छात्र हिमांशु को यह सम्मान राज्यसभा के प्रशिक्षु कार्यक्रम में चयनित होने पर मिला। उप राष्ट्रपति ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। हिमांशु की कामयाबी पर परिवार में खुशी है।
विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम में देश के युवा वर्ग को लोकतांत्रिक प्रणाली, संसदीय कार्यप्रणाली और नीति निर्माण प्रक्रिया की वास्तविक जानकारी दी गई। लोकतंत्र की इस पाठशाला में जनपद औरैया का प्रतिनिधित्व के तहत हिमांशु दुबे को संसद भवन में प्रशिक्षण दिया गया था। वहां उन्हें देश की विधायी प्रक्रिया, संसद की कार्यशैली और राष्ट्रीय नीतियों की बारीकियों को नजदीक से समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन

यह उपलब्धि न केवल हिमांशु के लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की ओर से आयोजित विशेष लंच कार्यक्रम में आमंत्रण के दौरान हिमांशु दुबे को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। हिमांशु ने बताया कि उनका लक्ष्य सरकार के 2047 के विकसित भारत के विजन को धरातल पर लाने में सक्रिय भूमिका निभाई जाए। उनकी इस उपलब्धि को लेकर हर्ष और उत्साह का माहौल है। परिजन और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed