Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Verbal Spat and Sloganeering Between SDM and Advocates

Auraiya News: एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच नोकझोंक, नारेबाजी

Fri, 08 May 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Verbal Spat and Sloganeering Between SDM and Advocates
फोटो -49अधिकारी व अधिवक्ता के बीच होती नोकझाेंक। स्रोत अधिवक्ता
विज्ञापन




फोटो -50अधिवक्ता की लगी भीड़। संवाद

कर्मचारी की तैनाती को लेकर भिड़े दोनों पक्ष, चैंबर में वीडियो बनाने पर गहराया विवाद

अधिवक्ताओं ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, एसडीएम बोलीं- प्रशासनिक कार्य में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना (औरैया)। तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और एसडीएम गरिमा सोनकिया के बीच कर्मचारी की तैनाती को लेकर शुरू हुई बातचीत तीखी बहस और हंगामे में बदल गई। अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की, वहीं एसडीएम ने दो टूक कहा कि पटल परिवर्तन प्रशासनिक अधिकार है, इसमें दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बार एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष नवीन तिवारी और महामंत्री अतुल तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम कार्यालय पहुंचा था। इस दौरान औरैया सदर से स्थानांतरित होकर आए एक कर्मचारी की पटल तैनाती को लेकर चर्चा हो रही थी। आरोप है कि बातचीत के दौरान माहौल गर्म हो गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन

इसी बीच कुछ अधिवक्ताओं ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया जिस पर एसडीएम ने कड़ी आपत्ति जताई। वीडियो रोकने को लेकर विवाद और बढ़ गया। एसडीएम गरिमा सोनकिया ने बताया कि तहसील में किस कर्मचारी को किस पटल पर तैनात करना है यह पूरी तरह प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र का मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिवक्ता उन पर अनुचित दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चैंबर के भीतर वीडियो बनाना नियम विरुद्ध है। केवल कार्यालय की मर्यादा और प्रशासनिक प्रक्रिया का पालन करने के लिए कहा था। दुर्व्यवहार के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



भ्रष्टाचार पर नहीं हुई सुनवाई

वहीं, बार अध्यक्ष नवीन तिवारी का कहना है कि वे तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और नए कर्मचारी की विवादास्पद तैनाती के संबंध में वार्ता करने गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम ने उनकी बात सुनने के बजाय सीनियर व जूनियर अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की और कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।

डीएम की चौखट पर पहुंचेगा मामला
हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। हालांकि, तहसील में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि इस पूरे प्रकरण को लेकर शुक्रवार को डीएम से मिलकर शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed