फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vegetables started disappearing from the plate, potatoes went out of control, tomatoes reached 100

Auraiya News: थाली से गायब होने लगीं सब्जियां, बेकाबू हुआ आलू, 100 तक पहुंचा टमाटर

Sun, 07 Jul 2024 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vegetables started disappearing from the plate, potatoes went out of control, tomatoes reached 100
औरैया। बरसात शुरू होते ही सब्जियों के दामों में तेजी देखने को मिली है। लगभग 20 दिनों में सब्जियां दो से तीन गुना तक महंगी हो गई है। इतना ही आलू भी बेकाबू हो चुका है। अब आलू को हरी सब्जी में मिला देना सामान्य लोगों के वश की बात नहीं रही। इसकी कीमत 35 से 40 रुपये तक जा पहुंची है।
विज्ञापन


महंगाई के कारण आम आदमी की थाली से सब्जियां गायब होती जा रही हैं। इस बार आलू ने 40 रुपये प्रति किलो पहुंचकर रिकार्ड बना लिया है। अन्य सब्जियों का हाल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। लोग किलो के बजाय पाव में सब्जियां खरीदने लगे हैं। इधर टमाटर ने भी इस बार शतक मार लिया है। सब्जियों को स्वाद देने वाली धनिया और मिर्च भी बेकाबू हैं। सब्जियों में यह तेजी अधिक समय से नहीं बल्कि लगभग 15 से 20 दिनों में देखने को मिली है। अचानक बढ़े सब्जियों के दामों से हर कोई परेशान हैं।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता मुन्ना ने बताया कि मंडी से सब्जियां अधिक दामों में मिल रही है। जिस कारण फुटकर में महंगाई देखने को मिल रही है। हर रोज कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। इधर मंडी आढ़ती संजय शुक्ला ने बताया कि बरसात के चलते मंडी में सब्जियों की आवक कम हो गई है। यही कारण है कि सब्जियों के दाम बढ़ रहे है, तो वहीं गर्मी और उमस के कारण भी सब्जियां तेजी से खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दामों में तेजी का एक कारण यह भी है। एक सब्जी विक्रेता ने बताया कि मंडी में सब्जी किलो के हिसाब से थोक में खरीदी जाती है। उसमें से कुछ किलो सब्जी खराब निकल जाती है। जिससे दाम बढ़ जाता है। सब्जियों की आवक अधिक होने और गुणवत्ता ठीक होने पर ही दामों में कमी देखने को मिल सकती है। व्यापारी बताते है कि अभी सब्जियों के दामों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

-------------------------------------


सब्जियों के दाम (रुपये प्रति किलो)----

सब्जी

वर्तमान कीमत

20 दिन पहले

आलू

35 से 40 रुपये

15 से 20 रुपये

भिंडी

40 रुपये


30 रुपये

बेगन

40 रुपये


20 रुपये

खीरा

40 रुपये


25 से 30 रुपये

टमाटर

80 से 100 रुपये

20 से 30 रुपये

शिमला मिर्च
120 से 130 रुपये

60 से 70 रुपये

कच्चा केला
40 रुपये


30 रुपये

कुदरू
60 रुपये


30 रुपये

परमल
20 रुपये


40 रुपये

फूल गोभी
40 रुपये का एक
20 रुपये का एक

कद्दू

40 रुपये


20 रुपये

घुइयां

50 रुपये


30 रुपये

तरोई

50 रुपये


20 रुपये

-----------------------------
महंगाई ने बिगाड़ा बजट
फोटो06एयूआरपी 11- मंगला शुक्ला
बरसात के शुरुआती दिनों में सब्जियों के दामों में बेतहाशा तेजी देखने को मिल रही है। अभी यह हाल है तो आगे के दिनों में स्थितियां विकराल हो सकती है। सब्जियों की महंगाई से महिलाओं का बजट बिगड़ने लगा है।- मंगला शुक्ला, गृहणी
-----------------------------
सब्जियों ने बढ़ा दिया बोझ
फोटो06एयूआरपी 12- लक्ष्मी विश्नोई

ऐसी कोई सब्जी नहीं है। जिसके दामों में तेजी न देखने को मिली है। महंगाई पहले से अधिक है। इधर सब्जियों ने बोझ और बढ़ा दिया है। अब तो ऐसा लगने लगा है कि कुछ समय के लिए सब्जी खाना छोड़ देना चाहिए।- लक्ष्मी विश्नोई, गृहणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed