फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vegetable vendor commits suicide after being hit by train

Auraiya News: ट्रेन से कटकर सब्जी विक्रेता ने दी जान

Wed, 25 Sep 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor commits suicide after being hit by train
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर 13-बी फाटक पर बुधवार सुबह एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। इस दौरान लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका।
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर सुबह 9:28 बजे बुधवार को कानपुर की ओर से आ रही सियालदाह से बड़ोदरा स्पेशल जा रही 03109 ट्रेन से कटकर एक युवक ने जान दे दी। घटना के बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर रोका। घटनास्थल पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

युवक की शिनाख्त थाना क्षेत्र के गांव भदौरियन पुर्वा निवासी बृजेन्द्र (22) पुत्र वीरेंद्र के रूप में की गई। युवक तीन भाई एक बहन है। मृतक घर में सबसे छोटा था। अछल्दा की सब्जी मंडी में सब्जी की दुकान लगाकर गुजर बसर करता था। घर में कोई नहीं था। माता पिता रिश्तेदारों के यहां गए हुए थे। युवक की मौत की सूचना परिजनों की दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन को आता हुआ देखकर खड़ा हो गया था। आरपीएफ व जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के चलते पीछे आ रही ट्रेन गोमती एक्सप्रेस को आउटर पर और मेमू को उसके पीछे 10 मिनट के लिए रोकनी पड़ी। वहीं वडोदरा स्पेशल ट्रेन के इंजन को चेक करने के बाद ट्रेन को 9:38 पर गन्तव्य को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed