फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vaishya community is backward in political participation: Manoj

राजनीतिक भागीदारी में पिछड़ा वैश्य समाज : मनोज

Sun, 25 Feb 2024 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 25 Feb 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Vaishya community is backward in political participation: Manoj
औरैया। शहर के एक गेस्ट हाउस में जय वैश्य समाज का महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान दौरान जय वैश्य समाज के संस्थापक अध्यक्ष राजीव कुमार पोरवाल ने विभिन्न विभागों में पदों पर तैनात वैश्य समाज के लोगाें काे प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन भर्थना मनोज कुमार पोरवाल ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज देश भर में बहुतायत होने के बाद भी राजनीतिक भागीदारी में काफी पिछड़ा हुआ है। यही वजह है कि हमें हमारे हक की पहरेदारी के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। उन्होंने समाज के लोगों से हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एकजुट होकर रहने की अपील की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र गुप्ता ने कहा कि चुनाव आते ही सभी पार्टियों को वैश्य समाज के लोगों की याद आनी शुरू हो जाती है। जबकि नीतियां बनाते समय पार्टियों को वैश्य समाज के लोगों के हितों की याद नहीं आती है। जिलाध्यक्ष विपिन मित्तल ने कहा कि जय वैश्य समाज के इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न विभागों में उच्च पदों को सुशोभित कर रही विभूतियों को सम्मानित करने का मौका मिला है। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत लखना के अध्यक्ष गणेश पोरवाल, दिबियापुर पूर्व चेयरमैन अरविंद पोरवाल, अछल्दा के पूर्व चेयरमैन राजेश पोरवाल राजू, संजीव गुप्ता समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दिलीप गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed