फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vaishnavi is first in making Rakhi and Aditya is first in Mehndi.

Auraiya News: राखी बनाने में वैष्णवी और मेहंदी में आदित्या प्रथम

Sat, 17 Aug 2024 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Vaishnavi is first in making Rakhi and Aditya is first in Mehndi.
औरैया/अयाना/बिधूना/अजीतमल। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शनिवार को स्कूलों में कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। इस दौरान जहां छात्राओं ने छात्रों के हाथों पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। तो वहीं मेहंदी व राखी प्रतियोगिताओं में सैकड़ों प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


अयाना क्षेत्र के गांव जसवंतपुर स्थित पीबीआरपी एकेडमी में शनिवार को मेहंदी व राखी निर्माण प्रतियोगिता हुई। वहीं प्री-प्राइमरी वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच राखी कलरिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय संस्थापक संतोष पांडेय ने मां सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

कक्षा पीजी, एलकेजी और यूकेजी के छात्रों ने राखी कलरिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर भाव्या सेंगर, द्वितीय पर शिवा सिंह और तृतीय स्थान पर आराध्या रही। कक्षा एक से कक्षा पांच तक के छात्र-छात्राओं ने विविध प्रकार की सामग्रियां प्रयोग कर रंग बिरंगी राखियां बनाकर तैयार कीं। जिसमें सबसे बेहतरीन राखी बनाने पर वैष्णवी को प्रथम स्थान मिला। जबकि रिमझिम द्वितीय व अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं के बीच हुई मेहंदी प्रतियोगिता में आदित्या सेंगर प्रथम, गरिमा सिंह द्वितीय व जान्सी तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान प्रधानाचार्य श्याम पाठक, ममता द्विवेदी, शरद दुबे, राजपाल, हरिओम तिवारी, निशांत दुबे, उत्कर्ष चतुर्वेदी, मनोरमा सिंह, नैंसी पोरवाल रहीं।

बिधूना स्थित ब्राइट माइंड्स स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें स्कूल की छात्र-छात्राओं ने राखी बनाना सीखा। वहीं छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में उत्साह से प्रतिभाग किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक एके सिंह, प्रधानाचार्या कल्पना वर्मा आदि रहे।


कस्बा बाबरपुर स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में राखी व मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें कक्षा पांच से सात तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कक्षा पांच की काशिश, कक्षा तीन की भारती, कक्षा छह की आलिया, मानवी, गोल्डी, कक्षा सात के काशवी का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला। इस मौके पर डायरेक्टर दीपक दीक्षित व प्रधानाचार्य एनके मिश्रा, शिफा, महक, रिचा, कंचन, राजीव, कपिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed