फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   vaccition

वैक्सीन का संकट, टीकाकरण सेंटरों से निराश लौटे लाभार्थी

Sat, 26 Jun 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
vaccition
औरैया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लाभार्थियों को लगाई जा रही कोवीशील्ड वैक्सीन शनिवार को समाप्त हो गई। इसके कारण कई केंद्रों पर लाभार्थी वैक्सीन न मिलने से निराश होकर लौट गए। विभागीय अधिकारियों ने वैक्सीन मिलने पर ही सोमवार से टीकाकरण अभियान शुरू होने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर स्थित 50 शय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय में सुबह साढ़े 11 बजे वैक्सीन समाप्त हो गई। वैक्सीन समाप्त होने की सूचना पर अधिकारियों ने कानपुर से वैक्सीन आने की जानकारी टीकाकर्मी को दी। टीकाकर्मी ने लाभार्थियों से इंतजार करने को कहा। लगभग दो से तीन घंटे तक लाभार्थियों ने इंतजार किया। तो वहीं कई
विज्ञापन

लाभार्थी लौट गए। 150 वैक्सीन मिलीं पर इससे अधिक लाभार्थी बिना वैक्सीन से लौटे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि लाभार्थियों की संख्या बढ़ने और वैक्सीन कम मिलने के कारण संकट देखने को मिला है। जिले में अब वैक्सीन नहीं हैं। यदि रविवार को वैक्सीन मिलती है तो ही सोमवार को टीकाकरण अभियान चलेगा। बताया कि शनिवार को 1000 कोवीशील्ड मिली थीं, जो समाप्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश वर्मा ने बताया कि उन्हें टीका लगवाने के लिए डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा। बैठे-बैठे परेशान होने पर वह घर चले गए। दो घंटे बाद जब वैक्सीन की सूचना मिली, तब दोबारा पहुंचे।
रामकिशोर शर्मा ने बताया कि सुबह 10 बजे टीका लगवाने अस्पताल आए थे। जब तक नंबर आया 11 बजे चुके थे। तभी वैक्सीन समाप्त होने की सूचना मिली। वैक्सीन आने का इंतजार दो घंटे तक किया।
औरैया। भारत विकास परिषद ने टीकाकरण शिविर का आयोजन भारतीय विद्यालय इंटर कालेज में किया। डॉ. देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने 121 समाजसेवियों को टीका लगाया। इनमें18 से 44 साल के 99 लाभार्थी और 45 साल से अधिक आयु के कुल 22 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। संस्था के प्रांतीय महासचिव अशोक त्रिपाठी, प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष विनय अग्रवाल, अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी एडवोकेट, सचिव अंकित गहोई, वित्त सचिव हरविंदर सिंह, स्वतंत्र अग्रवाल, नितेंद्र सिंह सेंगर, ब्लॉक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा का सहयोग रहा। (संवाद)

औरैया। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को कोरोना संक्रमित छह मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या घटकर 20 जा पहुंची है। जिसमें होम आइसोलेशन में दो मरीज बचे हैं। जबकि 18 गंभीर संक्रमित मरीजों का उपचार बाहर के कोविड अस्पतालों में चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed