फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   uverbridge

फुट ओवर ब्रिज को लेकर रेलवे के अधिकारियों ने किया सर्वे

Sat, 04 Jul 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
uverbridge
अछल्दा (औरैया)। अछल्दा रेलवे क्रासिंग पर पैदल यात्री पुल निर्माण का कार्य जोर पकड़ने लगा है। शुक्रवार को विभाग के अधिकारियों ने जमीन का सर्वे किया। साथ ही क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर उनकी राय जानी।
विज्ञापन

अछल्दा रेलवे क्रासिंग को लेकर शुक्रवार शाम पांच बजे रेलवे अधिकारी जमीन का सर्वे करने पहुंचे। अधिकारियों ने हरीगंज बाजार रेलवे क्रासिंग से सराय बाजार में तिराहे तक पैदल पुल का सर्वे किया। पुल की लंबाई 60 मीटर व चौड़ाई नौ फीट तय की गई। रेलवे स्टेशन के ऊपर से होते हुए स्टेशन बाजार की तरफ मुड़ेगा। उसके बाद सराय बाजार की तरफ यह यू टर्न लेगा और सराय बाजार तिराहा पर उतर जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कस्बे के लोगों से भी बातचीत की। कस्बे के लोगों ने कहा कि पुल के निर्माण से कस्बे के लोगों को फायदा होगा। मंत्री लाखन सिंह राजपूत भी नगर पंचायत अछल्दा में ओवरब्रिज को लेकर लोगों से बात करेंगे। उसके बाद ही इस पुल को लेकर अंतिम फैसला हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed