{"_id":"61eafc833b0046049c6be347","slug":"uptet-original-copy-of-admit-card-identity-card-mark-sheet-must-be-shown-auraiya-news-knp6766038149","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीईटी आधा घंटे पहले विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीटीईटी आधा घंटे पहले विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
औरैया। 23 जनवरी को दो पालियों में होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटेट) में 23559 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा शहर के 22 केंद्रों पर होगी। अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश के वक्त प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और प्रशिक्षण योग्यता अथवा अंकपत्र की मूल प्रति दिखानी होगी। तभी केंद्रों में प्रवेश मिल सकेगा।
रोडवेज बसों में अगर निशुल्क यात्रा करनी है तो प्रवेश पत्र की छह कापी साथ लेकर चलनी होगी। परिचालकों को प्रति पर अपने हस्ताक्षर के साथ अप या डाउन ट्रिप लिखकर प्रति देनी होगी। अभ्यर्थी बसों में शनिवार से लेकर सोमवार रात 12 बजे तक निशुल्क यात्रा कर सकेंगे।
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस फोर्स की तैनात रहेगी। जोनल मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक निरंतर परीक्षा पर नजर बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
सुबह की पाली में 14093 अभ्यर्थी प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। दूसरी पाली में 9466 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली 10 से साढ़े 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक होगी। दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को आधे घंटे पहले केंद्र पहुंचना होगा।
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन के समय अंकित किए गए फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति, प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाण पत्र अथवा अंकपत्र की मूल प्रति भी साथ रखनी होगी। अगर अंक पत्र की मूल प्रति नहीं है, तो संबंधित प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य या सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंकपत्र की प्रमाणित प्रति दिखानी होगी। तभी परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिल पाएगा।
परीक्षा केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकाल का ध्यान रखना होगा। डीआईओएस चंद्र शेखर मालवीय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि प्रवेश पत्र के साथ ही प्रश्न पुस्तिका, ओएमआर उत्तर पत्रक पर अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों को अच्छी तरह से जरूर पढ़ लें।