फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uprooted major roads, vehicles getting hitched

गड्ढा मुक्ति के आदेश से जगी सड़कों के बनने की आस

Sat, 08 Oct 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Uprooted major roads, vehicles getting hitched
औरैया। जिले की अधिकांश सड़कें खस्ताहाल हैं। उनसे निकलना भी मुश्किल हो रहा है। रात में हादसों का भय बना रहता है। 15 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त कराए जाने के आदेश से लोगों को सड़कें गड्ढा मुक्त होने की आस जगी है।
विज्ञापन

जिले के कई प्रमुख मार्ग ऐसे है, जो बारिश से पहले व बारिश के बाद जर्जर हालात में है। इनमें से सबसे खराब सड़क जालौन मार्ग की है। इस मार्ग पर कई किलो मीटर तक बड़े-बड़े गड्ढे हैं। वहीं बेला के कमालपुर-याकूबपुर मार्ग भी जर्जर पड़ा है। इसी क्षेत्र में छैहरी सुखसेनपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा अयाना क्षेत्र में जुहीखा-भीखेपुर मार्ग जर्जर हो गया है। इन मार्गों से कई गांवों का सीधा जुड़ाव है। इसके बाद भी इन सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। वहीं जालौन मार्ग समेत जिले की कई सड़कों का जून से अगस्त माह के बीच पैचवर्क कराया गया, जो पहली बारिश में ही उखड़ गया। अब इन सड़कों पर राहगीरों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढे हो जाने और पानी भरने से लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
जिले की कई सड़कों की मरम्मत के लिए करीब 600 किलो मीटर का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। बारिश भी खत्म होने वाली है, जल्द ही सड़कों की मरम्मत व नए निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा। - अभिषेक यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed