फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uproar over the body of a youth who died due to electric shock

Auraiya News: करंट लगने से मृत युवक का शव रखकर हंगामा

Thu, 03 Jul 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 03 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the body of a youth who died due to electric shock
औरैया। भाऊपुर गांव में खेत की जोताई करते समय करंट लगने से ट्रैक्टर चालक की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को युवक का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वह तारों में करंट प्रवाहित करने वालों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पुलिस के आश्वासन पर परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार किया। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक ढाबा मालिक व तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मंगलवार को भाऊपुर गांव में खेत की जोताई करते समय ट्रैक्टर का हल पड़ोस के खेत में लगे लोहे के तारों में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया था। इससे चालक योगेंद्र पाल पुत्र बृजेंद्र पाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत करंट लगने से होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया तो परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने गांव की सड़क पर शव रखकर अधिकारियों को बुलाने व करंट प्रवाहित करने वाले पर कार्रवाई की मांग की। इस पर इंडियन ऑयल चौकी प्रभारी गणेश गुप्ता फोर्स के साथ पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसके बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गए। बाद में युवक के पिता ने लोहे के तार में करंट प्रवाहित करने वाले खेत के पास स्थित एक ढाबे के मालिक के खिलाफ तहरीर दी।

सीओ सदर व कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हंगामा नहीं हुआ था। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की थी। इस पर चाचा- भतीजा ढाबा संचालक समेत मोहित, रोहित व सतीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed