फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uproar in the police station after the arrest of the accused

आरोपी की गिरफ्तारी होने पर परिजनों ने थाने में काटा हंगामा

Sun, 05 Jan 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the police station after the arrest of the accused
सहायल (औरैया)। गांव तिज्जा पुरवा में दो दिन से आग लगाने की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को सहायल थाने की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही थी, तभी उसकी मां व परिजनों ने पुलिस पर झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा शुरू कर दिया। बाद में महिला पुलिस की मदद से हंगामा करने वालों को थाने के बाहर किया गया। हंगामे के दौरान पुलिस अधीक्षक सुनीति भी वहां मौजूद थीं।
विज्ञापन

गांव तिज्जा पुरवा में दो दिन से लगातार झोपड़ियों में आग लगने की घटनाएं हो रही थीं। आग से कई घरों की गृहस्थी उजड़ गई। इससे ग्रामीण खौफजदा थे। गुरुवार को ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी थानाध्यक्ष पप्पू सिंह को दी। ग्रामीणों ने बताया था कि कोई अज्ञात व्यक्ति दो दिन से गांव में आग अलग-अलग स्थान पर आग लगा देता है। आग लगने से कई घरों की गृहस्थी उजड़ गई। इस पर थानाध्यक्ष ने मामले की जांच व आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक अवनीश कुमार ने शनिवार को आरोपी अवनीश कुमार पुत्र अवधेश कुमार निवासी तिज्जा पुरवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही थी। तभी थाना दिवस पर आई पुलिस अधीक्षक सुनीति की मौजूदगी में आरोपी के परिजनों ने थाना परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि अवनीश बेकसूर है, पुलिस ने उसे झूठा फंसा दिया है। एसपी की मौजूदगी में हंगामा देख वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। पुलिस कर्मियों ने हंगामा कर रहे परिजनों को थाने से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed