{"_id":"69a9c6bf08e7e9034a08c0d5","slug":"up-police-recruitment-exam-to-be-held-at-eight-centres-preparations-in-full-swing-auraiya-news-c-211-1-aur1006-140772-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आठ केंद्रों पर होगी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आठ केंद्रों पर होगी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, तैयारियां तेज
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 14 व 15 मार्च को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में इस बार परीक्षा आठ केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। इन केंद्रों पर 6,816 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
पूर्व में परीक्षाओं के दौरान नकल कराने व फर्जी परीक्षार्थी बैठाने वालों गैंग के गुर्गों पर निगाह रखी जा रही है। पुलिस ने स्थानीय होटल संचालकों को भी सचेत किया है कि अगर कोई संदिग्ध आकर रुकता है तो सूचना दें। यदि पुलिस ने होटल में किसी को पकड़ा तो संचालक पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी संपन्न कराने के लिए प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाएं की जा रही है। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है।
जिला प्रशासन की ओर से स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किए जा रहे हैं। ये सचल दल परीक्षा के दौरान गहनता से नजर रखेंगे। अभ्यर्थियों को आवागमन में दिक्कत न हो, इसे लेकर रोडवेज डिपो को भी निर्देश दे दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने रेलवे स्टेशनों को भी अवगत करा दिया है। डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या ने बताया कि दो दिन की चार पालियों में पुलिस भर्ती की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। आठों केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।