फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   up news,auraiya news,auraiya

पिता की मौत के बाद पुत्र की हालत बिगड़ी, 10 दिन बाद तोड़ा दम

Wed, 09 Nov 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
up news,auraiya news,auraiya
दिबियापुर । ट्रेन की चपेट में आकर कैंटीन संचालक की मृत्यु के दसवें दिन बड़े पुत्र ने दम तोड़ दिया। पिता को मुखाग्नि देने के बाद युवक की हालत बिगड़ गई थी। तब से उसका लखनऊ में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

दिबियापुर कस्बे के शास्त्री नगर निवासी रामप्रकाश उर्फ लल्ला सविता की 30 अक्तूबर को मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई थी। वह स्टेशन पर कैंटीन चलाते थे और घटना के समय बाबा परमहंस बगिया से पूजा करके लौट रहे थे।
विज्ञापन

अगले दिन बड़े पुत्र रोहित उर्फ बउआ (29) ने पिता के शव को मुखाग्नि दी थी। इसके बाद अचानक बैठे-बैठे वे बेसुध होकर गिर गए थे। परिजन उन्हें कानपुर ले गए थे। बाद में उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया था। बुधवार की सुबह लगभग साढ़े तीन बजे रोहित ने लखनऊ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन के अंतराल पर पिता के बाद पुत्र का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
रोहित लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता था। इसके साथ ही समाजसेवी संगठन से जुड़कर समाज सेवा भी करता था। रोहित की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। घर पर मां के साथ दो छोटी बहनें और एक छोटा भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed