फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   up board exam 2020

औरौयाः ड्यूटी नहीं ले रहे कक्ष निरीक्षक

Fri, 21 Feb 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
up board exam 2020
परीक्षा देकर श्रीराम सहाय इंटर कालेज से बाहर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : AURAIYA
औरैया। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं पर अव्यवस्थाएं हावीं हैं। कई परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंचे। ऐसे में एक कक्षा में एक कक्ष निरीक्षक के सहारे परीक्षाओं को कराया जा रहा है। इसको लेकर केंद्र व्यवस्थापकों ने डीआईओएस से शिकायत की है। हालांकि गुरुवार को सुबह पाली में गृहविज्ञान व चित्रकला का पेपर होने की वजह से ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन

गुरुवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन परीक्षार्थियों ने सुबह पाली में हाईस्कूल की गृहविज्ञान व इंटरमीडिएट की चित्रकला की परीक्षा दी। शाम की पाली में इंटरमीडिएट की भूगोल, भौतिक विज्ञान, बहीखाता व लेखाशास्त्रत्त् की परीक्षा दी। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग करने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों ने कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी नहीं करने की शिकायत की।
विज्ञापन

श्रीराम सहाय इंटर कालेज पंहर के प्रधानाचार्य अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र पर 51 कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी पर लगाया गया है, लेकिन उनमें से सिर्फ 18 शिक्षक ही ड्यूटी पर आए हैं। एक कमरे में सिर्फ एक कक्ष निरीक्षक ही नियुक्त हो पाया है। बुद्धमती इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उमाकांत दीक्षित ने बताया कि गुरुवार को 12 कक्ष निरीक्षकों में सिर्फ चार ने ही ड्यूटी ज्वाइन की है। जिसकी शिकायत डीआईओएस से की है। बताते चले कि जिले में होने वाली बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को सुबह की पाली में होने वाली परीक्षा में पंजीकृत हाईस्कूल में 4897 परीक्षार्थियों में 472 और इंटर की परीक्षा मेें 600 में 97 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को शाम की पाली में होने वाली परीक्षा में इंटरमीडिएट में पंजीकृत परीक्षार्थी 19631 में 1748 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोलरूम प्रभारी सौरभ प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान कहीं से कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है।

जिला विद्यालय निरीक्षण हृदय नारायण त्रिपाठी का कहना है कि बुधवार को लर्निंग आउट की परीक्षा होने की वजह से परिषदीय विद्यालय के शिक्षक ड्यूटी पर नहीं पहुंच सके है। गुरुवार को दस से अधिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जहां कक्ष निरीक्षक उपस्थित मिले हैं। जहां पर कमी है वहां कल तक सभी कक्ष निरीक्षक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed