फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   UP: A horrific road accident in Auraiya, car collided with container, four people of same family died

यूपी: औरैया में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर से टकराई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Tue, 16 Feb 2021 11:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 16 Feb 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
UP: A horrific road accident in Auraiya, car collided with container, four people of same family died
कंटेनर से टक्कर के बाद उखड़ गई कार की छत - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में औरैया सदर कोतवाली अंतर्गत इटावा-कानपुर हाईवे पर करमपुर के पास खड़े कंटेनर ट्रक में कार जा भिड़ी। दुर्घटना में कार की छत उड़ गई। इसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे हुआ। कार चालक को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


लगभग एक घंटे तक एक तरफ का यातायात बाधित रहा। आगरा के बल्केश्वर निवासी राजकुमार (53) सराफा व्यवसायी थे। ये जीएलए में असिस्टेंट प्रोफेसर बेटे अर्चित (28), पत्नी भावना (50) बेटी दीक्षा (27) और साले महावीर (51) के साथ कानपुर बेटी के रिश्ते के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


 

कार बेटा अर्चित चला रहा था। इटावा-कानपुर हाईवे पर करमपुर के पास स्थित फतेहपुर गांव के सामने खड़े कंटेनर को देख कार चालक ने नियंत्रण खो दिया। उन्होंने कार को काटने का प्रयास किया, लेकिन कार पीछे से कंटेनर में जा भिड़ी। इसके बाद सड़क पर करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई।

कार की छत उड़ गई और सभी लोग सड़क पर जा गिरे। अर्चित ने लोगों से मदद की गुहार लगाई। मोड़ पर खड़े लोग दौड़े। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची। राजकुमार, भावना, दीक्षा और महावीर की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद घायल अर्चित को 50 शय्या और चारों को शवों को 100 शय्या अस्पताल चिचौली भेजा गया। हादसे का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार के अंदर भी मांस के लोथड़े पड़े थे। कार को क्रेन की मदद से कोतवाली पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed