{"_id":"6429d6f265ab0b9ba501a4ca","slug":"unseasonal-rains-inflation-took-a-jump-auraiya-news-c-12-1-158758-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बेमौसम बारिश, महंगाई ने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बेमौसम बारिश, महंगाई ने लगाई छलांग
विज्ञापन
फोटो02एयूआरपी 24- किराना की दुकान पर खरीदारी करता ग्राहक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। बेमौसम बारिश के साथ खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने शुरू हो गए। दाल, चावल से लेकर जीरा और तेल की कीमतों में तीन से लेकर 10 रुपये किलो/लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है। थाली महंगी होने से लोगों का घर खर्च का बजट भी गड़बड़ाने लगा है।
पिछले करीब 20 दिनों से मौसम में बदलाव आने से तेज हवाओं से साथ बारिश हुई थी। शुक्रवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश व जिले के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई थी। खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा। व्यापारियों के मुताबिक वर्षा से बेसन, छोले, दाल, चावल समेत अन्य खाद्य पदार्थो की कीमतों में इजाफा हुआ है। आने वाले समय में कीमतें और भी बढ़ सकती हैं।
हालांकि नया गेहूं आने की वजह से आटा में अभी तेजी के आसार नहीं है। लेकिन सरसों तेल अभी और महंगा हो सकता है। बारिश के कारण धनिया, मिर्च की गुणवत्ता खराब हो सकती है। वहीं फुटकर बाजार में सामान और भी ज्यादा महंगा मिल रहा है। इससे आम आदमी की रोज की थाली पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
खाद्य पदार्थ 20 दिन पहले अब
अरहर दाल 120 126
मूंगदाल छिलका 94 104
चना दाल 61 65
छोला 120 127
उड़द दाल धुली 100 105
सोयाबीन तेल 110 113
बेसन 65 70
रामभोग चावल 40-45 45-50
बासमती चावल 70-75 75-80
जीरा 350 450
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बोले व्यापारी-- -
फोटो02एयूआरपी 25- संजय दीक्षित
अरहर व मूंग की दाल और जीरे में काफी तेजी आई है। इसका कारण बारिश है। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। आने वाले समय में जीरे के दाम और बढ़ने के आसार हैं। - संजय दीक्षित, किराना व्यवसायी
फोटो02एयूआरपी 26- पवन विश्नोई
बारिश के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इस कारण दाल, तेल, बेसन, छोले समेत अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ गई हैं। लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ सकता है- पवन विश्नोई

बोले व्यापारी