फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uniforms became expensive, prices of bags also increased

Auraiya News: महंगी हुई यूनिफार्म, बस्तों के भी बढ़े दाम

Tue, 02 Apr 2024 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Uniforms became expensive, prices of bags also increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। नए सत्र की शुरूआत के साथ ही यूनीफार्म और बस्तों की मांग में तेजी आ गई है, लेकिन इस बार इस सामग्री की खरीद पर अभिभावकों को ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। इनकी कीमतों में 10 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।
नए शिक्षण सत्र की शुरूआत हो गई है। इसके साथ ही स्कूलों में रौनक बढ़ गई है। साथ ही किताब, यूनीफार्म व बस्तों की दुकानें भी गुलजार हो गई हैं। दुकानों पर अभिभावकों की खूब भीड़ उमड़ रही है, लेकिन इस बार इस सामग्री की खरीद पर अभिभावकों को ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। किताबों की कीमतों में 20 फीसदी तक का इजाफा हुआ है, जबकि यूनीफार्म व बस्तों के दाम दस फीसदी तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

यूनीफॉर्म विक्रेता पवन अग्रवाल ने बताया कि यह बढ़ोतरी सामान्य है। हर साल ही दामों में पांच से 10 फीसदी तक का इजाफा हो जाता है। वहीं कारोबारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि कपड़ा, धागा समेत यूनीफार्म व बस्ते बनाने वाली सामग्री की दरें बढ़ने से यह वृद्धि हुई है। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
शिक्षण संस्थान जुड़े हैं दुकानदार
स्कूल अपने पसंदीदा दुकानदार के यहां से ड्रेस से लेकर शिक्षण सामग्री की खरीदारी के लिए अभिभावक से लेकर छात्रों को प्रेरित करते हैं। अन्य जगह वह सामग्री नहीं मिल पाती। अभिभावक यह भी अंदेशा जताते हैं कि एक स्कूल की शिक्षण सामग्री से लेकर ड्रेस एक ही दुकान पर निश्चित होना अपने आप में सवाल खड़े करता है। हालांकि स्कूलों की ओर से यह दावा किया जाता है कि संबंधित दुकानदार के यहां स्कूल के अनुकूल सामग्री मिलेगी। वजह जो हो, लेकिन अभिभावकों को बढ़े हुए दामों के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी। आखिरकार बच्चों की पढ़ाई लिखाई का सवाल है।
-----------
यूनीफार्म के यह है दाम----
यूनीफार्म दाम
सलवार-सूट 300-400
शर्ट 160-250
स्कर्ट 170-240
टीशर्ट 200-300
लोअर 180-280
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed