{"_id":"666b2c8f44eef4442e0111d4","slug":"underground-pipeline-burst-people-yearning-for-every-drop-of-water-auraiya-news-c-211-1-aur1006-113288-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अंडरग्राउंड पाइप लाइन फटी, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अंडरग्राउंड पाइप लाइन फटी, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग
विज्ञापन
औरैया। शहर में एक गैस कंपनी के द्वारा अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। बुधवार रात शहर के ब्लाॅक गेट के सामने सड़क किनारे चल रहे कंपनी के काम के दौरान पानी की पाइप लाइन फट गई। गुरुवार को सात मोहल्ले के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए।
शहर में एक गैस कंपनी के द्वारा पाइपलाइन बिछाने का काम कराया जा रहा है। इस काम के दौरान बिना नक्शा की जा रही खोदाई के चलते आए दिन पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जा रही है। आए दिन पानी की पाइपलाइन फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बुधवार रात मुख्य लाइन फटने से रातभर में हजारों लीटर पानी बह गया।
क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से संबद्ध मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा, विधिचंद, गढ़ैया, शुक्लन टोला, बजाजा, हलवाई खाना व होमगंज में जलापूर्ति न के बराबर पहुंची। कई घरों में पानी की सप्लाई पहुंची भी नहीं। ऐसे में इन सात मोहल्लों में पानी का संकट हो गया। लोगों ने आस पड़ोस में लगी सबमर्सिबल के जरिए किसी तरह पानी जुटाया। वहीं गुरुवार दोपहर बाद पालिका के जलकल विभाग के बाबू रामआसरे के साथ कर्मचारी पहुंचे। यहां क्षतिग्रस्त पाइप लाइन का चेंबर देखा गया।
विज्ञापन
इसके बाद मरम्मत को लेकर खोदाई का काम शुरू किया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल ने बताया कि गैस कंपनी के काम के दौरान पानी की पाइप लाइन फटने की घटना हुई है। मोहल्लों में जलापूर्ति का संकट न हो इसके लिए नलकूपों से सीधे सप्लाई देने का प्रयास किया गया है। वहीं टैंकर भी भिजवाए गए हैं। पाइप लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। दोबारा ऐसी घटना न हो इस संबंध में गैस कंपनी के जिम्मेदार लोगों को आगाह किया गया है।