फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Underground cable box catches fire; power out in 150 villages for 17 hours.

Auraiya News: भूमिगत केबल का बक्सा जला, 150 गांवों की 17 घंटे बिजली रही गुल

Fri, 11 Sep 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 11 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Underground cable box catches fire; power out in 150 villages for 17 hours.
केबिल को दुरुस्त करते कर्मी। स्रोत:कर्मी
फफूंद। असेनी विद्युत स्टेशन से केशमपुर विद्युत उपकेंद्र आने वाली 33 केवी लाइन की दिबियापुर-कहिंजरी के बीच रेलवे की भूमिगत केबल के बक्से में फॉल्ट आने से बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। 17 घंटे से बिजली गुल रहने के कारण फफूंद कस्बे समेत 150 गांवों में लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। नलकूप और पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से कई गांवों में पानी का संकट भी गहरा गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के केशमपुर 33 केवी विद्युत उपकेंद्र से फफूंद कस्बे के अलावा चार फीडरों के जरिये करीब 150 गांवों को बिजली मिलती है। बृहस्पतिवार रात में रेलवे लाइन की भूमिगत केबल के बक्से में फॉल्ट के बाद आपूर्ति बंद हो गई। शुक्रवार सुबह पेट्रोलिंग के दौरान लाइनमैनों को बक्सा जला मिला। इसके बाद कर्मचारी फॉल्ट दुरुस्त करने में जुट गए, लेकिन शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

लंबे समय तक बिजली न आने से घरों और दुकानों में लोग गर्मी से परेशान रहे। बिजली से चलने वाले नलकूप व पानी की टंकियां बंद रहने से कई गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। लोगों को पानी के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी। जेई रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फॉल्ट मिल गया है। जिसे दुरुस्त कराया जा रहा है जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed