फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uncontrolled tractor overturns, farmer crushed to death

Auraiya News: अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, किसान की दबकर मौत

Fri, 20 Sep 2024 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor overturns, farmer crushed to death
मुरादगंज। पुर्वा चंदेल निवासी किसान बुधवार देर रात रिश्तेदार का ट्रैक्टर लेकर खेत पर काम पूरा करने के बाद घर लौट रहा था। हैदरपुर मोड़ समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटा। ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की ऊंचा चौकी अंतर्गत पुर्वा चंदेल निवासी मन्ने सिंह (55) पुत्र श्याम सिंह भदौरिया गांव में रहकर खेती बाड़ी कर गुजर बसर करते थे। पिछले दिनों वह भरथना निवासी भांजे राजवीर सिंह परिहार का ट्रैक्टर अपने खेतों के काम के लिए ले आया था।
विज्ञापन

बुधवार शाम को वह अपने किसी काम से खेत पर गया। जहां से ट्रैक्टर लेकर वापस लौट रहा था। रात करीब 11 बजे हैदरपुर मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। जिससे मन्ने ट्रैक्टर के नीचे दब गया। सड़क से निकल रहे राहगीरों की नजर पड़ी तो मौके पर पहुंचे। मन्ने की गर्दन स्टीयरिंग के नीचे दबी मिली। जब तक उसे बाहर निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed