फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uncontrolled tractor fell into ravine, driver crushed to death

Auraiya News: अनियंत्रित ट्रैक्टर खड्ड में गिरा, चालक की दबकर मौत

Tue, 02 Jul 2024 02:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor fell into ravine, driver crushed to death
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव इटैली निवासी युवक रविवार रात मिट्टी लेवलर ट्रैक्टर लेकर काम निपटाने के बाद वापस घर लौट रहा था। किशनपुर गांव समीप एक मोड़ पर ट्रैक्टर खड्ढ में जा गिरा। हादसे में युवक की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

इटैली गांव निवासी दीप सिंह अपने छोटे भाई संजय सिंह (31) के साथ रविवार देर रात किशनपुर गांव में लेजर लैंड लेबलर ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। जहां किशनपुर गांव निवासी किसान सुनील पाल के खेत की लेवलिंग की। ट्रैक्टर चलाते हुए पहले दीप सिंह ने लेवलिंग की। रात करीब 12 बजे दीप सिंह ट्रैक्टर अपने छोटे भाई संजय को थमाने के बाद घर चला आया। रात में काम खत्म करने के बाद संजय ट्रैक्टर लेकर वापस घर के लिए निकला।
विज्ञापन

एरवाकटरा को जाने वाली रोड पर किशनपुर मोड़ समीप हादसा हो गया। सोमवार तड़के राहगीरों की नजर पड़ी तो संजय ट्रैक्टर के पहिए के नीचे खड्ड में दबा पाया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिसके बाद पुलिस व परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे संजय को बाहर निकाला। सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
दो माह पहले ही हुई थी संजय की शादी
औरैया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव इटैली निवासी पूर्व सैनिक कमलेश यादव के तीन पुत्रों में मझले संजय (31) की शादी दो माह पूर्व 27 अप्रैल को इटावा जनपद के ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला करन सुतियानी निवासी हाकिम सिंह की पुत्री पुष्पा यादव के साथ हुई थी। पुष्पा के हाथों में लगी मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं हुआ था और उसका सुहाग उजड़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही रोती बिलखती मृतक की मां मीरा देवी, पिता कमलेश कुमार, बड़े भाई दीप सिंह, छोटा भाई अजय अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।

------------------
10 दिन पहले ही आया था ट्रैक्टर
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ तरह-तरह की चर्चा करती नजर आई। बताया गया कि ट्रैक्टर इटैली गांव के पड़ोस के गांव तिलियाबोज का था। जोकि अभी 10 दिन पूर्व ही खरीदा गया था। वहीं दीप सिंह ने भी नया स्वराज ट्रैक्टर खरीदा था, लेकिन कोई कमी हो जाने के कारण वह ट्रैक्टर एरवाकटरा स्थित एजेंसी पर सही होने के लिए छोड़ आया था। जिस वजह से दीप सिंह काम करने के लिए पड़ोस के गांव से ट्रैक्टर लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed