{"_id":"5fc536bd8ebc3e9be55bc96b","slug":"uncontrolled-dcm-collided-with-roadways-bus-accident-averted-auraiya-news-knp597263281","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम रोडवेज बस से टकराई, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम रोडवेज बस से टकराई, हादसा टला
विज्ञापन
फोटो 30एयूआरपी05- डीसीएम की टक्कर से क्षतिग्रस्त औरैया डिपो की बस
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल (औरैया)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अरिंद नदी पुल पर अनियंत्रित व तेज रफ्तार डीसीएम ने यात्रियों से भरी रोडवेज बस में टक्कर मार दी। बस चालक की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा टल गया। दूसरे वाहन से सभी यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
सवारियां लेकर शाहजहांपुर जा रही औरैया डिपो की बस सोमवार सुबह लगभग सात बजे दिबियापुर-बेला मार्ग पर दिनवामऊ व सौथरा अड्डा के बीच अरिंद नदी पुल पर पहुंची थी। तभी सहार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार व अनियंत्रित डीसीएम ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस घटना में यात्रियों को हल्की चोटें आईं। घटना को देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को देने के साथ ही बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला।
रोडवेज बस चालक रामबाबू निवासी ककराहा थाना तिर्वा ने बताया कि डीसीएम चालक ने तेज रफ्तार में आकर बस में टक्कर मारी। बताया कि टक्कर लगने से बचाने का प्रयास किया। जिसके चलते बस को पुल के किनारे सड़क किनारे रोका। अधिक किनारे बस को लेकर नहीं जा सकते थे। यदि अधिक किनारे लेकर जाते तो बस पुल की गहरी खाई में पलट सकती थी। हालांकि बस में सवार सवारियों को अधिक चोटें नहीं आईं हैं। बस में 50 सवारियां मौजूद थीं। सहायल थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाया गया है और डीसीएम को अपने कब्जे में लिया गया है।