फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uncontrolled car collides with tree and falls into ravine, four killed

Auraiya News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर खड्ड में गिरी, चार की मौत

Fri, 22 Nov 2024 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collides with tree and falls into ravine, four killed
औरैया। सहायल थाना क्षेत्र के कंचौसी-रसूलाबाद मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए खड्ड में जा गिरी। हादसे में पिता-पुत्र व नाती की मौके पर मौत हो गई। वहीं मां ने सहार सीएचसी में दम तोड़ा। तीन अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


रसूलाबाद के मोहल्ला शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी कृष्ण बिहारी (65), पत्नी मधु देवी (60), बेटे नीरज चतुर्वेदी (42), बहू अर्चना (40), नाती ऋषभ (12) व नीरज समेत व दोस्त योगेश कार से ग्वालियर एक रिश्तेदार के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने कार से निकले। रसूलाबाद से लहरापुर होते हुए कंचौसी रोड पर पहुंचे। तभी गंगा बाबा देव स्थान समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराते हुए खड्ड में जा गिरी। सूचना पर पहुंचे दिबियापुर व सहायल थाना के फोर्स ने घायलों को कार से बाहर निकाला। तब तक कार में मौजूद कृष्ण बिहारी उनके बेटे नीरज चतुर्वेदी समेत नाती ऋषभ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घायल अन्य लोगों को सहार सीएचसी भेजा गया। जहां कृष्ण बिहारी की पत्नी मधु देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह भी पहुंचे। उधर, सहार सीएचसी से घायल नीरज की पत्नी अर्चना, बेटे ऋषि व योगेश को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए खड्ड में जा गिरी थी। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। तीन अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed