फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uncontrolled car blows up two people walking on foot, seriously injured

Auraiya News: अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे दो लोगों को उड़ाया, गंभीर घायल

Fri, 29 Nov 2024 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car blows up two people walking on foot, seriously injured
अजीतमल। अजीतमल तिराहे के समीप कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने दोनों की हालत को गंभीर बताते हुए चिचौली जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन


राजस्थान के कामा भरतपुर निवासी तालिब (35) जो कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकसत्तापुर गांव में नलकूप विभाग के चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करता है। शुक्रवार की देर शाम को वह खाना खाने बाबरपुर की ओर पैदल जा रहा था। अजीतमल तिराहा पर चिटकापुर निवासी धर्म नारायण (38) भी खड़े थे, तभी बाबरपुर की ओर से आई एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे दोनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज उदय प्रकाश ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कार को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों घायलों की हालत को गंभीर बताते हुए चिचौली 100 शैया जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed