फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Unchahar Express reached Kanchausi three hours late

Auraiya News: तीन घंटे देर से कंचौसी पहुंची ऊंचाहार एक्सप्रेस

Sun, 27 Jul 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 27 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Unchahar Express reached Kanchausi three hours late
कंचौसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ऊंचाहार एक्सप्रेस। - फोटो : कंचौसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ऊंचाहार एक्सप्रेस।
कंचौसी (औरैया)। बारिश के चलते दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनें देर से दौड़ीं। शनिवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस तीन घंटे और फरक्का एक्सप्रेस करीब 20 मिनट देर से आई। ऐसे में ट्रेन के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

नये रैक के साथ कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची ऊंचाहार एक्सप्रेस को देखकर यात्री ट्रेन में बैठने के लिए काफी उत्साहित दिखे। वहीं ट्रेन लेट होने से कानपुर, रूरा, उन्नाव, फतेहपुर, प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। निर्धारित समय सुबह चार बजे के स्थान पर ट्रेन सुबह सात बजे कंचौसी स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

वहीं, भटिंडा से चलकर बालुरघाट जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 20 मिनट देर से पहुंची। जबकि शिकोहाबाद-कानपुर मेमू भी 15 मिनट देर से आई। इससे कानपुर, पनकी धाम, भाऊपुर, रूरा, झींझक आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेनें पीछे के स्टेशनों से लेट चल रही हैं। बताया कि रेलवे धीरे -धीरे सभी ट्रेनों के पुराने रैक को बदल रहा है। इससे यात्रियों को यात्रा करने में सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed